1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने ली ट्रंप और मस्क की चुटकी, कहा-"शांति समझौता कराने को तैयार हूं, फीस में स्टारलिंक का शेयर भी चलेगा"

रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने ली ट्रंप और मस्क की चुटकी, कहा-"शांति समझौता कराने को तैयार हूं, फीस में स्टारलिंक का शेयर भी चलेगा"

 Published : Jun 06, 2025 11:35 pm IST,  Updated : Jun 06, 2025 11:35 pm IST

रूस के पूर्व राष्ट्रपति द्विमित्री मेदवे देव ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति कारोबारी एलन मस्क की जबरदस्त चुटकी ली है। उन्होंने कहा है कि हम दोनों के बीच समझौता कराने को तैयार हूं।

मेदवेदेव, रूस के पूर्व राष्ट्रपति।- India TV Hindi
मेदवेदेव, रूस के पूर्व राष्ट्रपति। Image Source : AP

मॉस्को: रूस के पूर्व राष्ट्रपति द्विमित्री मेदवे देव ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अरबपति कारोबारी एलन मस्क की जबरदस्त चुटकी ली है। उन्होंने कहा है मैं  डोनाल्ड और एलन के बीच समझौता कराने को तैयार हूं। फीस में स्टारलिंक के शेयर भी चलेंगे। लड़ो मत गाईज। बता दें कि रूस के पूर्व राष्ट्रपति और वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने एक बार फिर अपने विवादास्पद और व्यंग्यपूर्ण बयानों से वैश्विक मीडिया का ध्यान खींचा है। 

मेदवेदेव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, "अगर कोई चाहता है कि मैं मस्क और ट्रंप के बीच सुलह करवा दूं, तो मैं यह काम एक उचित शुल्क पर करने को तैयार हूं। भुगतान में स्टारलिंक के शेयर भी स्वीकार हैं।" उनका यह बयान उस समय आया है जब एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच संबंधों में गंभीर दरार देखने को मिली है। दोनों पहले अच्छे मित्र माने जाते थे, लेकिन हाल के महीनों में उनके बीच तीखी बहसें और सोशल मीडिया पर कटाक्ष आम हो गए हैं।

ट्रंप ने मस्क को कहा, दिमाग से खोया आदमी

ट्रंप ने हाल ही में एक इंटरव्यू में एलन मस्क को "दिमाग से गया हुआ आदमी" बताया और कहा कि उन्हें अब मस्क से कोई खास बात करनी ही नहीं है। इसके जवाब में मस्क ने भी कई पोस्ट किए, जिनमें उन्होंने ट्रंप की नीतियों और फैसलों पर सवाल उठाए। मेदवेदेव का यह बयान पहले तो मजाकिया प्रतीत हुआ, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह रूस की ओर से अमेरिकी राजनीति पर एक तीखा व्यंग्य है। अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों के अनुसार, रूस लंबे समय से अमेरिका के आंतरिक मतभेदों और नेतृत्व संघर्षों पर टिप्पणी करता आया है, और यह बयान भी उसी कड़ी का हिस्सा हो सकता है।

ट्रंप और मस्क से पूछा क्या दिलचस्पी लेंगे

इस बीच, मेदवेदेव के प्रस्ताव पर एलन मस्क और ट्रंप दोनों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह पहली बार नहीं है जब मेदवेदेव ने अंतरराष्ट्रीय नेताओं या अरबपतियों पर व्यंग्य किया हो। इससे पहले भी वे नाटो, अमेरिका और यूरोपीय संघ को लेकर कई विवादित बयान दे चुके हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह प्रस्ताव केवल सोशल मीडिया की सुर्खियों के लिए था या वाकई मेदवेदेव कोई ‘मध्यस्थ’ भूमिका निभाने को तैयार हैं — और क्या मस्क व ट्रंप इस ‘पैकेज डील’ में दिलचस्पी लेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश