1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. मारे गए आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के सहयोगी के घर ताबड़तोड़ गोलीबारी से कनाडा में हड़कंप, ट्रूडो ने शुरू कराई जांच

मारे गए आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के सहयोगी के घर ताबड़तोड़ गोलीबारी से कनाडा में हड़कंप, ट्रूडो ने शुरू कराई जांच

 Published : Feb 02, 2024 04:29 pm IST,  Updated : Feb 02, 2024 04:29 pm IST

मारे जा चुके खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के सहयोगी के घर भी अज्ञात हमलावरों ने बृहस्पतिवार को गोलियों की बौछार कर दी। इससे कनाडा में एक बार फिर हड़कंप मच गया है। घटना के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है।

हरदीप सिंह निज्जर (फाइल फोटो)- India TV Hindi
हरदीप सिंह निज्जर (फाइल फोटो) Image Source : FILE

कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के सहयोगी के घर को भी अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया है। निज्जर के सहयोगी के घर बृहस्पतिवार को ताबड़तोड़ गोलीबारी होने की खबर से कनाडा में हड़कंप मच गया है। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने घटना की जांच कराने का आदेश दिया है। यह घटना कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के साउथ सरे में हुई, जहां खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के सहयोगी के घर पर गोलीबारी के मकसद की पुलिस जांच कर रही है।

कनाडा के सीबीसी न्यूज ने शुक्रवार को बताया कि कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के दक्षिण सरे में एक घर पर गोलियां चलाई गईं, जिसके बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के सहयोगी का है। सीबीसी न्यूज के अनुसार, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने कहा कि उन्होंने गुरुवार को 1:20 बजे (स्थानीय समय) के बाद 154वीं स्ट्रीट के 2,800 ब्लॉक के पास स्थित एक घर पर गोलीबारी की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश