1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. PM मोदी को स्लोवाकिया ने दिया अपना सर्वोच्च सम्मान, 'ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस' से किया सम्मानित

PM मोदी को स्लोवाकिया ने दिया अपना सर्वोच्च सम्मान, 'ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस' से किया सम्मानित

 Reported By: Devendra Parashar Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 15, 2026 11:12 pm IST,  Updated : Jun 15, 2026 11:50 pm IST

PM नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया के दौरे पर है। यहां प्रधानमंत्री मोदी को एक और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है। PM मोदी को स्लोवाकिया ने अपने सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया है।

pm narendra modi Slovakia highest award- India TV Hindi
पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान। Image Source : REPORTER

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूरोप के काफी महत्वपूर्ण देश स्लोवाकिया का दौरा किया है। यहां पीएम मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी संपन्न हुई। इस द्विपक्षीय बैठक में भारत और स्लोवाकिया के बीच डिफेंस और ट्रेड डील समेत कई मुद्दों पर सहमति बनी है। आपको बता दें कि पीएम मोदी, 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद वहां जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। स्लोवाकिया ने पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान उन्हें स्लोवाकिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 'ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)' से सम्मानित किया है।

पीएम मोदी को 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान, 'द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)' से सम्मानित किया है। स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने उन्हें यह सम्मान दिया। द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास) स्लोवाकिया का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है। इसे स्लोवाकिया के राष्ट्रपति द्वारा विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। यह सम्मान स्लोवाकिया के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों के विकास में असाधारण योगदान, और साथ ही देश के विदेश नीति संबंधी हितों व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी प्रतिष्ठा के लिए समर्थन के लिए दिया जाता है। आपको बता दें कि ये किसी देश की ओर से पीएम मोदी को दिया गया 33वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

11 समझौतों पर हस्ताक्षर

सोमवार को भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी तक ले जाने और द्विपक्षीय व्यापार और रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमति जताई है। इसके अलावा दोनों देशों ने प्रवासन, डिजिटल प्रौद्योगिकी और रक्षा जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ाने के लिए 11 समझौतों पर हस्ताक्षर भी किये हैं। पीएम मोदी ने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को भारत आने का न्योता भी दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने 12 साल में 100 विदेश यात्राएं कीं

पीएम मोदी वर्तमान में 13 से 18 जून तक फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर हैं। PTI के मुताबिक, प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद 12 वर्षों में ये पीएम मोदी की 100वीं विदेश यात्रा है। पीएम मोदी ने 26 मई, 2014 को भारत के प्रधानमंत्री का पद संभाला था। पीएम मोदी ने पहली विदेश यात्रा 15 से 16 जून, 2014 तक भूटान की की थी। वहीं, पीएम मोदी दूसरी विदेश यात्रा पर 13 से 17 जुलाई तक ब्राजील गए थे। अपने 12 साल के कार्यकाल में पीएम मोदी अब तक 78 देशों की यात्रा कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें- अब जंग नहीं, शांति! पीएम मोदी ने US-Iran डील का किया स्वागत, पढ़ें पूरा बयान

PM मोदी के स्वागत में स्लोवाकिया के लोगों ने गाया 'वंदे मातरम', Video हो रहा है वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश