Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. "तीसरे विश्व युद्ध" की आहट तेज, अमेरिका-जर्मनी व ब्रिटेन के बाद अब पोलैंड और बेल्जियम भी यूक्रेन जंग में कूदे

"तीसरे विश्व युद्ध" की आहट तेज, अमेरिका-जर्मनी व ब्रिटेन के बाद अब पोलैंड और बेल्जियम भी यूक्रेन जंग में कूदे

Written By: Dharmendra Kumar Mishra @dharmendramedia Published : Jan 28, 2023 07:13 am IST, Updated : Jan 28, 2023 11:32 am IST

अमेरिका, जर्मनी और ब्रिटेन के बाद अब पोलैंड और बेल्जियम भी सीधे यूक्रेन युद्ध में कूद गए हैं। इससे जंग लगातार भीषण से भीषणतम की ओर बढ़ती जा रही है। जबकि इस महीने रूस लगभग यूक्रेन पर हावी हो चुका था। रूसी आक्रमण के आगे यूक्रेनी सेनाएं पस्त हो रही थीं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : AP प्रतीकात्मक फोटो

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध करीब 11 महीनों बाद "थर्ड वर्ल्ड वार" यानि तीसरे विश्व युद्ध की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका, जर्मनी और ब्रिटेन के बाद अब पोलैंड और बेल्जियम भी सीधे यूक्रेन युद्ध में कूद गए हैं। इससे जंग लगातार भीषण से भीषणतम की ओर बढ़ती जा रही है। जबकि इस महीने रूस लगभग यूक्रेन पर हावी हो चुका था। रूसी आक्रमण के आगे यूक्रेनी सेनाएं पस्त हो रही थीं। यूक्रेन के पास टैंकों और युद्धक हथियारों की भारी कमी हो गई थी और इधर पुतिन ने जल्द ही यूक्रेन पर विजय हासिल करने की घोषणा भी कर दी थी। मगर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की की एक अपील ने यूरोपीय संघ को न सिर्फ एकजुट किया, बल्कि खुलकर यूक्रेन की मदद को मजबूर भी किया। टैंको और सैन्य उपकरणों की भारी मदद मिलने के बाद यूक्रेन फिर से जंग में वापसी कर चुका है।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की धमकियों को दरकिनार करते हुए अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के बाद अब पोलैंड और बेल्जियम भी यूक्रेन युद्ध में सीधे कूद गए हैं। जबकि पुतिन की ओर से साफ धमकी दी गई थी कि यूक्रेन को खतरनाक हथियार और घातक टैंक व फाइटर देने वाले देशों को रूस तबाह कर देगा। मगर यूरोपीय संघ ने जो एकजुटता और दृढ़ता पुतिन की धमकियों को नजरंदाज करके दिखाई है, उसने तीसरे विश्व युद्ध का खतरा बढ़ा दिया है। अब रूस यूरोपीय संघ समेत अमेरिका को जवाब देने के लिए परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर बाध्य हो सकता है। इससे दुनिया तबाह हो सकती है।

पोलैंड और बेल्जियम देंगे यूक्रेन को भारी मदद

अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस के बाद अब पोलैंड और बेल्जियम ने यूक्रेन को बड़ी रक्षा और सैन्य सहायता देने का ऐलान किया है। पोलैंड ने यूक्रेन को 60 अत्याधुनिक टैक देने की घोषणा की है। वहीं बेल्जियम ने यूक्रेन को करीब 100 मिलियन डॉलर के सैन्य उपकरण देने का ऐलान किया है। यह यूक्रेन को दी जाने वाली अब तक की सबसे बड़ी सैन्य सहायता है। इससे पहले जर्मनी ने 14 तेंदुआ-2 टैंक, अमेरिका ने 30 अब्राम टैंक, ब्रिटेन ने करीब 30 विशेष टैंक और फ्रांस फाइटर जेट देने का ऐलान कर चुका है। ऐसे में यूक्रेन के पास टैंकों और सैन्य उपकरणों की कमी का रोना अब लगभग खत्म हो चुका है। इसी हफ्ते जर्मनी और अमेरिका व ब्रिटेन ने अपने टैंक यूक्रेन को भेजने का वादा किया है। इसके बाद यूक्रेन युद्ध में और मजबूती से रूस को टक्कर दे सकेगा।

रूस ने दी अंजाम भुगतने की धमकी
यूरोपीय संघ और अमेरिका की ओर से यूक्रेन को घातक हथियारों की आपूर्ति को रूस ने सीधे युद्ध में एंट्री माना है। इसलिए पुतिन ने अमेरिका समेत फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी, पोलैंड और बेल्जियम समेत अन्य यूरोपीय देशों को घातक अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली है। रूस ने कहा है कि वह इन सभी टैंकों और हथियारों को नष्ट कर देगा। साथ ही यूक्रेन को इन खतरनाक हथियारों को देने वाले देशों से भी हिसाब लेगा। रूस ने साफ कहा है कि वह अब यूक्रेन की मदद करने वाले किसी भी देश को नहीं छोड़ेगा। विदेश मामलों के जानकारों को भी अब आशंका है कि यूरोपीय संघ और अमेरिका के उक्त कदमों के बाद दुनिया तीसरे विश्व युद्ध में लगभग एंट्री कर गई है।

यूक्रेन पर भीषम हमले जारी
रूस ने यूक्रेन को टैंकों और घातक हथियारों की आपूर्ति होने तक कीव समेत अन्य क्षेत्रों पर भीषण हमलों को जारी रखा है। दोनेत्स्क क्षेत्र के गवर्नर पावलो किरिलेंको के अनुसार रूसी सेना ने शुक्रवार को पूर्व में कस्बों पर गोलाबारी जारी रखी। बखमुत के पश्चिम में चासिव यार शहर में शुक्रवार सुबह डेढ़ घंटे से अधिक समय तक गोलाबारी की गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। रूस के इस हमले में 10 घरों को नुकसान पहुंचा है। वहीं यूक्रेन की पूर्वी सीमा पर भी रूस भीषण गोलाबारी कर रहा है।

किरिलेंको ने के अनुसार यूक्रेन का वुहलेडार शहर "स्थायी" हमले का सामना कर रहा है। यहां पिछले 24 घंटों में दो लोगों की मौत हो गई है। अवदिवाका में भी रातोंरात रूस ने बड़े पैमाने पर तोपों से भीषण गोलाबारी की है। इससे पहले गुरुवार को रूस ने यूक्रेन पर एक साथ 70 घातक मिसाइलें दागी थी। जिसमें दो किंजल प्रकार की हाईपरसोनिक मिसाइलें थीं। इसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें

ड्रैगन की हरकतें देख भारत के साथ खड़ा हुआ अमेरिका, कहा- "चीन LAC पर करे एकतरफा प्रयास तो दें मुंहतोड़ जवाब"

पाकिस्तान के वित्तमंत्री का हैरतअंगेज बयान,कहा-"देश के हालात के लिए अल्लाह जिम्मेदार"

 

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement