1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. दुनिया की सबसे बुजुर्ग मानी जाने वाली महिला का निधन, उम्र जानकर रह जाएंगे दंग

दुनिया की सबसे बुजुर्ग मानी जाने वाली महिला का निधन, उम्र जानकर रह जाएंगे दंग

 Published : Aug 20, 2024 07:53 pm IST,  Updated : Aug 20, 2024 07:53 pm IST

स्पेन में रहने वाली मारिया ब्रान्यास का 117 साल की उम्र में निधन हो गया। जेरोन्टोलॉजी रिसर्च ग्रुप ने उन्हें दुनिया का सबसे बुजुर्ग इंसान बताया था। ब्रान्यास का जन्म चार मार्च, 1907 को हुआ था।

Maria Branyas- India TV Hindi
मारिया ब्रान्यास Image Source : AP

मैड्रिड: दुनिया में सबसे बुजुर्ग समझी जाने वाली महिला का निधन हो गया है। वह अमेरिकी मूल की थीं लेकिन स्पेन में रहती थीं। उनका नाम मारिया ब्रान्यास था और उनकी उम्र 117 साल थी। उनके परिवार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

ब्रान्यास के ‘एक्स’ अकाउंट पर उनके परिवार ने लिखा, 'मारिया ब्रान्यास हम सब को छोड़कर चली गईं। वह जिस तरह से जाना चाहती थीं, वैसे ही चली गईं। बिल्कुल शांत, चिर निद्रा में और बिना किसी पीड़ा के।'

जेरोन्टोलॉजी रिसर्च ग्रुप ने बताया था सबसे बुजुर्ग इंसान

जेरोन्टोलॉजी रिसर्च ग्रुप ने पिछले वर्ष हुई फ्रांसीसी नन लुसिले रैंडन की मृत्यु के बाद ब्रान्यास को विश्व का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बताया है। यह ग्रुप 110 या उससे अधिक आयु के माने जाने वाले लोगों के विवरण को प्रमाणित करता है।

ब्रान्यास का जन्म चार मार्च, 1907 को सैन फ्रांसिस्को में हुआ था। जब वह छोटी थीं तभी उनका परिवार स्पेन लौट आया था। अपनी मृत्यु के समय ब्रान्यास कातालान प्रांत के ओलोट शहर में एक नर्सिंग होम में थीं।  (इनपुट: भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश