1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. England Train derail: इंग्लैंड में हुआ बड़ा हादसा, पटरी से उतरी ट्रेन; रेल सेवा प्रभावित

England Train derail: इंग्लैंड में हुआ बड़ा हादसा, पटरी से उतरी ट्रेन; रेल सेवा प्रभावित

 Published : Nov 03, 2025 03:30 pm IST,  Updated : Nov 03, 2025 03:53 pm IST

इंग्लैंड में उस वक्त बड़ा रेल हादसा हो गया जब एक ट्रेन पटरी से उतर गई। ट्रेन के पटरी से उतरने की वजह से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

England Train Derail (Representational Image)- India TV Hindi
England Train Derail (Representational Image) Image Source : AP

England Train Derail: उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड में सोमवार को एक ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसके बाद आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में फिलहाल किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। रेलवे ऑपरेटर ‘अवंती वेस्ट कोस्ट’ के मुताबिक, ट्रेन पहाड़ी लेक डिस्ट्रिक्ट क्षेत्र में पेनरिथ और ऑक्सेनहोल्म स्टेशन के बीच पटरी से उतर गई। ‘नॉर्थ वेस्ट एंबुलेंस सर्विस’ ने कहा कि उसके कर्मचारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। 

रेल यातायात हुआ प्रभावित

परिवहन सचिव हेडी एलेक्जेंडर ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हेडी ने ‘एलबीसी रेडियो’ से कहा, “हम यह सुनिश्चित करने के लिए तेजी से काम करेंगे कि लोग सुरक्षित रूप से ट्रेन से बाहर निकल सकें।” ‘अवंती वेस्ट कोस्ट’ के अनुसार, लंदन से इंग्लैंड के पश्चिमी हिस्से के रास्ते स्कॉटलैंड को जाने वाले रेल मार्ग की सभी लाइन अवरुद्ध हो गई हैं, जिससे यात्रा में बड़ा व्यवधान उत्पन्न होगा।

यात्रियों को दी गई सलाह

उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड में हुए रेल हादसे के बाद  रेलवे ऑपरेटर ‘अवंती वेस्ट कोस्ट’ ने यात्रियों से प्रेस्टन के उत्तर की यात्रा पूरी तरह से टालने का आग्रह किया है। हादसे की वजह से कई ट्रेने लेट हो गई हैं फिर उन्हें रद्द कर दिया गया है।  रेलवे ऑपरेटर ने कहा है कि पहले से बुकिंग करा चुके यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वो रिफंड या फिर वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था के लिए अपने ऑपरेटरों से संपर्क करें।

'बड़ी दुर्घटना हुई है'

रेल हादसे को लेकर परिवहन सचिव हेइडी एलेक्जेंडर ने एलबीसी रेडियो को बताया कि ट्रेन से लोगों को निकालने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "मुझे पिछले घटना की सूचना मिली है। मुझे पता है कि एक बड़ी दुर्घटना हुई है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मैं ट्रेन संचालन कंपनी और रेलवे दुर्घटना जांच शाखा के साथ लगातार संपर्क में हूं।"

यह भी पढ़ें:

ट्रंप ने किया बड़ा खुलासा, बोले- 'पाकिस्तान सक्रिय रूप से कर रहा है परमाणु हथियारों का परीक्षण'

अमेरिका में 'शटडाउन' के बीच ट्रंप ने दिखाए सख्त तेवर, बोले- 'डेमोक्रेट्स के आगे नहीं झुकूंगा'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश