लंदन: ब्रिटेन में बुधवार को एक तकनीकी समस्या के कारण उड़ानों में देरी हो रही है और इसे ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्रिटिश हवाई यातायात नियंत्रक ने इस बारे में जानकारी दी है। राष्ट्रीय हवाई यातायात सेवा (एनएटीएस) ने कहा कि लंदन के पास स्वानविक स्थित उसके नियंत्रण केंद्र में आई समस्या के मद्देनजर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उड़ान भरने वाले विमानों की संख्या सीमित की जा रही है। गैटविक हवाई अड्डे ने कहा कि इस समस्या के कारण ब्रिटेन से बाहर जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एनएटीएस ने कहा कि उसके इंजीनियर ‘‘समस्या को जल्द से जल्द हल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।’’
हीथ्रो हवाई अड्डे को किया गया था बंद
बता दें कि, इसी साल मार्च के महीने में एक पावर स्टेशन में भीषण आग लगने के चलते हीथ्रो हवाई अड्डे और इसके आसपास के हजारों घरों में बिजली गुल हो गई थी। इस घटना के बाद हवाई अड्डे को बंद करने का फैसला लिया था। बिजली स्टेशन में लगी आग इतनी भीषण थी कि उससे निकलने वाला धुआं काफी दूर तक देखा गया था।
दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है हीथ्रो एयरपोर्ट
लंदन का हीथ्रो हवाई अड्डा दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक माना जाता है। साल 2024 में हीथ्रो हवाई अड्डे से कुल पांच करोड़ सीटें बुक की गईं और इसमें साल दर साल इजाफा हो रहा है।
हीथ्रो एयरपोर्ट पर जमकर हुआ हंगामा
इसी साल जून के महीने में ब्रिटेन से भारत भेजे जा रहे एक अप्रवासी शख्स ने हीथ्रो एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया था। शख्स ने खुद को छुड़ा लिया था और हीथ्रो हवाई अड्डे के रनवे पर भागता हुआ नजर आया था। एयरपोर्ट में टर्मिनल 2 के रनवे पर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
यह भी पढ़ें:
जर्मन एथलीट लॉरा डाहलमेयर की पाकिस्तान में हुई मौत, लैला चोटी पर चढ़ते समय हुआ था हादसा
अफगानिस्तान में महिला गाइड सोमाया मोनिरी कर रही हैं कमाल का काम, जानें इनकी दिलचस्प कहानी