1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. UK News: डर के मारे शख्स ने काले जूते पहनने ही छोड़ दिए, हमला बोल देता है 'अंग्रेज' कछुआ

UK News: डर के मारे शख्स ने काले जूते पहनने ही छोड़ दिए, हमला बोल देता है 'अंग्रेज' कछुआ

 Edited By: Vineet Kumar
 Published : Aug 06, 2022 06:09 pm IST,  Updated : Aug 06, 2022 06:09 pm IST

हेनरी बताते हैं कि टॉमी की इस आदत के चलते उन्हें या तो नंगे पांव घूमना पड़ता है या किसी और रंग के जूते पहनने पड़ते हैं।

UK News, UK Tortoise News, Tommy Shelby Tortoise, Tommy Shelby Tortoise Black Shoes- India TV Hindi
Tortoise Representational Image. Image Source : PIXABAY

Highlights

  • कछुए की हरकतों को देखकर लगता है कि उसे काले रंग से नफरत है।
  • हेनरी ने बताया कि टॉमी नाम का यह कछुआ कई बार ज्यादा चोट दे देता है।
  • कछुए का खौफ कुछ ऐसा है कि अब हेनरी ने काले जूते पहनने छोड़ दिए हैं।

UK News: इंग्लैंड की कैम्ब्रिजशर काउंटी से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो बता रही है कि दुनिया में इंसान के आलावा और भी ऐसे जीव हैं, जो रंगों को लेकर अपनी पसंद और नापसंद जाहिर करते रहते हैं। आपको यदि हमारी बात पर यकीन न हो रहा हो, तो कैंब्रिज शहर में मौजूद टॉमी शेल्बी नाम के प्यारे से कछुए के बारे में जानने के बाद आपकी राय बदल जाएगी। यह कछुआ हर ऐसे इंसान पर हमला बोल देता है, जिसने काले जूते पहने होते हैं।

डर के मारे नंगे पांव घूमते हैं हेनरी

हेनरी वाइन्स बताते हैं कि टॉमी की इस आदत के चलते उन्हें अपनी दादी डैफने वुडकॉक्स के बगीचे में या तो नंगे पांव घूमना पड़ता है या किसी और रंग के जूते पहनने पड़ते हैं। उन्होंने बताया कि काले रंग के जूते पहनने पर टॉमी कछुआ जोर-जोर से अपना सिर पैरों पर मारने लगता है, और हेनरी ने दोनों पांवों में अलग-अलग रंग के दो जूते पहनकर अपनी बात साबित भी कर दी। टॉमी ने ऐसा होने पर हेनरी के उसी पैर पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने काले जूते पहने हुए थे।


कई बार दर्दनाक चोट देता है टॉमी
हेनरी ने बताया कि वह जब भी अपनी दादी के बगीचे में साफ सफाई करने जाते हैं, टॉमी वहां आ जाता है। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने गलती से भी काले रंग के जूते पहने होते हैं, तो वह काफी तेजी से हमला करता है। हेनरी ने बताया कि टॉमी की इस आदत के चलते वह अब बगीचे में काले रंग के जूते पहनकर नहीं जाते हैं। उन्होंने कहा कि टॉमी कई बार चोट भी पहुंचा देता है, और उससे होने वाला दर्द असहनीय होता है।

15 साल है टॉमी कछुए की उम्र
जहां तक टॉमी की बात है, तो उसकी उम्र 15 साल है। बता दें कि कई कछुए 200 साल से भी ज्यादा की उम्र तक जीते हैं। हेनरी ने कहा कि टॉमी की पसंद का ख्याल रखते हुए उन्होंने काले जूते खरीदने ही बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि टॉमी की पकड़ में अगर एड़ी की हड्डी आ जाती है तो वह बहुत ही दर्दनाक तरीके से हमला करता है और तगड़ी चोट देता है। ऐसे में वह अब काले रंग के जूते पहनने से तौबा कर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश