1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. 'भारत-चीन के नागरिकों को बंधक बना रहा यूक्रेन', पुतिन ने बताया यूक्रेन में कब तक जारी रहेंगे हमले?

'भारत-चीन के नागरिकों को बंधक बना रहा यूक्रेन', पुतिन ने बताया यूक्रेन में कब तक जारी रहेंगे हमले?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 03, 2022 10:56 pm IST,  Updated : Mar 03, 2022 11:25 pm IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को सिक्योरिटी काउंसिल के साथ बैठक के बाद बड़ा बयान दिया है। व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यूक्रेन विदेशी नागरिकों को ढाल बना रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना वहां से नागरिकों को निकलने में मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय और चीनी नागरिकों को भी बंधक बनाया गया है।

Russian President Vladimir Putin- India TV Hindi
Russian President Vladimir Putin Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • यूक्रेन विदेशी नागरिकों को ढाल बना रहा है- रूसी राष्ट्रपति
  • यूक्रेन में आगे और खराब होने वाले हैं हालात- फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने पुतिन से बातचीत के बाद कहा
  • भारत सरकार लगातार ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीयों को वापस ला रही है

Russia Ukraine News: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच बड़ा बयान दिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन चीन और भारत के नागरिकों को बंधक बना रहा है। पुतिन ने यूक्रेन के हमले में मारे गए मेजर जनरल को हीरो बताया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को सिक्योरिटी काउंसिल के साथ बैठक के बाद बड़ा बयान दिया है। व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यूक्रेन विदेशी नागरिकों को ढाल बना रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना वहां से नागरिकों को निकलने में मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय और चीनी नागरिकों को भी बंधक बनाया गया है। बता दें कि, भारत सरकार लगातार ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीयों को वापस लाने का काम कर रही है।

रूस-यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की बातचीत में बनेगी बात? 

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि यूक्रेन ने जानबूझकर रिहायशी टैंक लगाए हैं। रूस रिहायशी इलाकों पर हमला नहीं कर रहा है। उधर रूसी और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के बीच दूसरे दौर की बेलारूस के हंटर हाउस में बातचीत चल रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस बैठक को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पायी थी। रूसी विदेश मंत्रालय ने बताया कि रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच दूसरे दौर की बातचीत बेलारूस में शुरू हो गई है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि आज की बातचीत में युद्ध को खत्म करने पर विचार होगा, डोनबास क्षेत्र में शांति स्थापित होगी और पलायन कर चुके सभी यूक्रेनवासी वापस अपने देश में शांति से रह पाएंगे।

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से पुतिन ने की बात

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने रूसी व्लादिमीर राष्ट्रपति पुतिन से गुरुवार को फिर से बातचीत की। मैक्रों से बातचीत में पुतिन ने बताया कि वह यूक्रेन में क्या हासिल करना चाहते हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच बातचीत लगभग 90 मिनट तक चली। पुतिन ने यूक्रेन पर जारी हमलों को लेकर कहा है कि हम अपना मिशन, लक्ष्य हासिल होने तक जारी रखेंगे। व्लादिमीर पुतिन ने इस बात पर भी जोर दिया कि रूसी सशस्त्र बल नागरिकों को धमकी नहीं दे रहे हैं और न ही नागरिक प्रतिष्ठानों पर हमला कर रहे हैं।

यूक्रेन में आगे और खराब होने वाले हैं हालात- फ्रांसीसी राष्ट्रपति

बातचीत को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि अभी यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के बुरे हालात आने बाकी है। मैक्रों से बातचीत में पुतिन ने बताया कि वह यूक्रेन में क्या हासिल करना चाहते हैं। रूस और यूक्रेन के बीच एक हफ्ते से ज्यादा समय से जंग चल रही है। बता दें कि, रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू होने के बाद पुतिन और मैक्रों की ये दूसरी बार बातचीत हुई है। पुतिन ने यूक्रेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यूक्रेन विदेशी नागरिकों को ढाल बना रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना वहां से नागरिकों को निकलने में मदद कर रही है। पुतिन ने कहा कि चीनी और भारतीय नागरिकों को बंधक बनाया गया है। 

पुतिन से सीधी बात ही युद्ध खत्म करने का रास्ता- यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की

इधर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलेदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने कहा कि पुतिन से सीधी बात ही युद्ध खत्म करने का रास्ता है। बेलारूस में इस समय रूस और यूक्रेन के उच्चाधिकारी दूसरे दौर की वार्ता के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलेदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि अगर रूस के राष्ट्रपति व्लोदिमीर पुतिन हमसे सीधी वार्ता करें तो दोनों देशों के बीच जारी युद्ध खत्म हो सकता है।

यूक्रेन में रूसी नागरिकों की संपत्ति जब्त करने का कानून पास

यूक्रेन की संसद ने गुरुवार को एक बिल पर अपनी मुहर लगा दी है जिसके बाद यूक्रेन में रूसी नागरिकों की संपत्ति तो जब्त किया जाएगा। संसद ने बिल पर मुहर लगाते हुए इसे कानून की शक्ल दे दी है जिसके बाद से अब यूक्रेन में रूसी लोगों की जितनी भी संपत्ति होगी उसे बिना रोक-टोक जब्त किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश