1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. हार मानने को तैयार नहीं है यूक्रेनी सेना, रूस द्वारा छीने गए दोनेत्स्क के इस इलाके पर फिर कीव ने कर लिया कब्जा

हार मानने को तैयार नहीं है यूक्रेनी सेना, रूस द्वारा छीने गए दोनेत्स्क के इस इलाके पर फिर कीव ने कर लिया कब्जा

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jun 12, 2023 05:07 pm IST,  Updated : Jun 12, 2023 05:07 pm IST

जेलेंस्की की सेना ने रूसी कब्जे वाले दोनेत्स्क पर फिर हावी होने का सनसनीखेज दावा किया है। यूक्रेन आर्मी के अनुसार उसने रूस द्वारा छीने इलाके दोनेत्स्क के एक गांव पर फिर से कब्जा कर लिया है। यह राष्ट्रपति पुतिन के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

यूक्रेन की आर्मी (फाइल)- India TV Hindi
यूक्रेन की आर्मी (फाइल) Image Source : FILE

रूस-यूक्रेन युद्ध को करीब 16 माह हो चुके हैं। मगर यह अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है। रूस यूक्रेन के दोनेत्स्क, जापारोज्जिया, लुहांस्क और डोनाबास  जैसे इलाकों को पहले ही अपने कब्जे में ले चुका है। इन चारों जगहों पर दोनेत्सक में संघर्षरत यूक्रेनी सेना ने अपने हाथ बड़ी सफलता हाथ लगाने का दावा किया है। यूक्रेनी सेना के अनुसार उसने दोनेत्स्क क्षेत्र के एक गांव को रूसी सेना से फिर छीन लिया है और अपनी खोई हुई जमीन पर कब्जा पा लिया है। यह रूसी सेना समेत राष्ट्रपति पुतिन के लिए भी झटका है।

यूक्रेन के सैन्य अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि उनके सैनिकों ने दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में एक और गांव को रूसी सेना से वापस ले लिया है। रूसी हमले शुरू होने के करीब 15 महीने बाद यूक्रेन की जवाबी कार्रवाई में यह पहली सफलता है। उप रक्षा मंत्री हन्ना मालियार ने टेलीग्राम पर लिखा कि स्तोरोजोव गांव के ऊपर यूक्रेन का झंडा पुन: लहरा रहा है। उन्होंने जोर दिया कि अंतत: यूक्रेन की सभी भूमि को मुक्त करा लिया जाएगा। इससे एक दिन पहले, यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा था कि पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र में वेलिका नोवोसिल्के शहर के दक्षिण में स्थित तीन छोटे गांवों को रूसी सेना से मुक्त करा लिया गया है।

रूसी सेना ने यूक्रेन के दावे पर नहीं लगाई मुहर

रूसी रक्षा मंत्रालय ने उन गांवों से अपने सैनिकों के पीछे हटने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कुछ सैन्य ब्लॉगर ने स्वीकार किया है कि उन गांवों पर अब रूसी नियंत्रण नहीं है। इस बीच, रूसी अधिकारियों ने कहा है कि दक्षिणी और पूर्वी यूक्रेन के एक बड़े हिस्से में उनके सैनिकों का कब्जा बरकरार है। पश्चिमी विश्लेषकों और सैन्य अधिकारियों ने सावधान किया है कि रूस के मजबूत और कुशल सैनिकों को पीछे धकेलने के प्रयास में महीनों लग सकते हैं और यह निश्चित नहीं है कि यूक्रेन का जवाबी हमला सफल ही होगा। (PTI)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश