1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. अमेरिका के B-52 बॉम्बर तक पहुंची ईरानी मिसाइल?...पायलट ने आसमान में उड़ते समय भेजा खतरे का संकेत

अमेरिका के B-52 बॉम्बर तक पहुंची ईरानी मिसाइल?...पायलट ने आसमान में उड़ते समय भेजा खतरे का संकेत

 Published : Mar 24, 2026 06:18 pm IST,  Updated : Mar 24, 2026 06:18 pm IST

अमेरिका के बी-52 बॉम्बर ने ईरान से जंग के बीच आसमान में बड़े खतरे का संकेत भेजा है। इसके बाद आसमान में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। अधिक ब्यौरा का इंतजार है।

अमेरिका का बी-52 बॉम्बर (फाइल फोटो)- India TV Hindi
अमेरिका का बी-52 बॉम्बर (फाइल फोटो) Image Source : AP

Israel-US Iran War: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग और भी ज्यादा घातक हो गई है। दुनिया में सबसे खतरनाक और अभेद्य माने जाने वाले अमेरिका के बी-52 स्ट्रैटेजिक बॉम्बर ने आसमान में उड़ते समय बड़ते खतरे का संकेत भेजा है। इससे अमेरिका की सेना में हड़कंप मच गया है। सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान की मिसाइल अमेरिका के बी-52 बॉम्बरों तक भी पहुंच गई है, आखिर पायलट ने किस तरह का गंभीर खतरा जताया है, जिससे तुरंत बाद आसमान में ही आपातकाल की घोषणा कर दी गई। 

ब्रिटेन के आसमान में लगा आपातकाल

बताया जा रहा है कि अमेरिका के B-52 बॉम्बर ब्रिटेन के आसमान में उड़ान भर रहा था। तभी अचानक उसने बड़े खतरे का संकेत भेजा। इसके बाद अमेरिकी सेना में खलबली मच गई। अमेरिका का यह रणनीतिक बमवर्षक विमान पूरी दुनिया में खतरनाक मिलिट्री ऑपरेशन को अंजाम देने और अत्याधुनिक इंटरसेप्टर को धोखा देने के लिए जाना जाता है। यह विमान पूरी दुनिया में कुख्यात है। मगर अचानक इसने ब्रिटेन के ऊपर से बड़े संकट का संकेत भेजकर अपने अमेरिकी खेमे में हड़कंप मचा दिया है। 

ब्रिटेन में अमेरिका के संयुक्त एयरबेस पर है तैनाती

इन विमानों की तैनाती ब्रिटेन में अपने संयुक्त एयरबेस पर कर रखी है। माना जा रहा था कि ईरान पर हमले के लिए इन विमानों ने उड़ान भरी थी। मगर इस दौरान आपातकाल की घोषणा से हड़कंप मच गया है। हालांकि अभी आपातकाल घोषित किए जाने की असली वजह और ब्यौरा सामने नहीं आ पाया है। एयरलाइव की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी वायु सेना के एक बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस विमान ने ब्रिटेन के ऊपर से उड़ान भरते समय आपातकाल की घोषणा की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश