1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग आज, 5वीं बार प्रेसिडेंट बन सकते हैं पुतिन, जानें विरोधियों की स्थिति क्यों दयनीय?

रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग आज, 5वीं बार प्रेसिडेंट बन सकते हैं पुतिन, जानें विरोधियों की स्थिति क्यों दयनीय?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Mar 15, 2024 07:27 am IST,  Updated : Mar 15, 2024 07:27 am IST

रूस में आज प्रेसिडेंट पद के लिए मतदान है। पुतिन 5वीं बार राष्ट्रपति बन सकते हैं। उनके विरोधियों की हालत दयनीय है। 15 मार्च से शुरू हुई इलेक्शन की प्रक्रिया तीन दिन चलेगी।

रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग आज- India TV Hindi
रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग आज Image Source : FILE

Russia President Election: रूस में आज राष्ट्रपति पद के ​चुनाव के लिए वोटिंग है। मतदान की सारी प्र​क्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। लेकिन जो बड़ी बात है वो यह कि रूस के राष्ट्रपति लगातार 5वीं बार राष्ट्रपति बन सकते हैं। क्योकि दूर दूर तक उनके विरोधी कहीं भी उन्हें टक्कर देने की स्थिति में नजर नहीं आते। चुनाव में पुतिन का ही दबदबा कायम रहने की संभावना है। हालांकि उनके विरोधी रहे एलेक्सी नवलनी जिनकी कुछ समय पहले मौत हो गई, उनकी विध्वा ने जनता से पुतिन के विरोध में वोट डालने की अपील की है।

यूक्रेन से दो साल से चल रही जंग की जद्दोजहद के बीच रूसी राष्ट्रपति चुनावी मैदान में एक बार फिर डटे हुए हैं। आज 15 मार्च से रूस में प्रेसिडेंट इलेक्शन शुरू हो चुके हैं, जो कि तीन दिन तक यानी 17 मार्च तक चलेंगे। इनमें पुतिन का वापस सत्ता में आना तय माना जा रहा है। पुतिन ने गुरुवार को एक वीडियो संदेश में रूसी नागरिकों से मतदान केंद्रों पर जाने और मतदान करने की अपील की। 

पुतिन के विरोध में दूर दूर तक नहीं है कोई ताकतवर विरोधी

71 वर्षीय पुतिन अपने पांचवें कार्यकाल के लिए लगभग निर्विरोध चुनाव लड़ रहे हैं। उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी या तो जेल में हैं या विदेश में निर्वासन में हैं। पुतिन के धुर-विरोधी माने जाने वाले एलेक्सी नवलनी की हाल ही में एक जेल में मौत हो गई थी। पर्यवेक्षकों को पता है कि वोटर्स के पास पुतिन के विकल्प बहुत कम हैं। स्वतंत्र निगरानी की संभावनाएं सीमित हैं। इसी बीच रूस में तीन दिनों में 1 लाख मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश