Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. फिर तेज हुई जंग, पूर्वी यूक्रेन में रूसी मिसाइलों ने बरपाया कहर; इमारतों के नीचे दबे कई लोग और 1 व्यक्ति की मौत

फिर तेज हुई जंग, पूर्वी यूक्रेन में रूसी मिसाइलों ने बरपाया कहर; इमारतों के नीचे दबे कई लोग और 1 व्यक्ति की मौत

Edited By: Dharmendra Kumar Mishra @dharmendramedia Published : Nov 30, 2023 05:52 pm IST, Updated : Nov 30, 2023 05:53 pm IST

रूस-यूक्रेन युद्ध 20 महीने हो चुके हैं। मगर यह लगातार जारी है। इस बीच सर्दियां आते ही जंग और तेज हो गई है। रूस ने घातक एस-300 मिसाइलों से पूर्वी यूक्रेन में भीषण तबाही मचाई है। इसमें कम से कम 1 व्यक्ति की मौत हो गई है और काफी संख्या में लोग मलबे के नीचे दब गए हैं।

पूर्वी यूक्रेन पर रूस के मिसाइल हमले के बाद का दृश्य।- India TV Hindi
Image Source : AP पूर्वी यूक्रेन पर रूस के मिसाइल हमले के बाद का दृश्य।

रूस-यूक्रेन के बीच सर्दियां बढ़ते ही फिर जंग तेज हो गई है। रूसी मिसाइलों ने पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्स्क क्षेत्र में कई आवासीय इमारतों को तबाह कर दिया है। इस हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई परिवार मलबे के नीचे दब गए। यूक्रेन के राहत और बचाव दल मलबे में दबे लोगों की खोजबीन कर रहे हैं। मलबे को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। हमले के बाद भीषण आग भी लग गई, जिसे सुरक्षाबल बुझाने में जुटे हैं। रूसी बल लंबी दूरी के हथियारों के साथ इस क्षेत्र पर हमला जारी रखे हुए हैं। यूक्रेन के स्थानीय अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
 
यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री इहोर क्लीमेन्को ने कहा कि रूसी सैन्य इकाइयों ने रात में एक साथ छह एस-300 मिसाइलें दागीं। मिसाइलें दोनेत्स्क क्षेत्र के तीन शहरों में गिरीं जिनमें पोकरोव्स्क, नोवोहरोदिवका और मिर्नोहराद हैं। अधिकारियों ने कहा कि आपातकालीन कर्मियों ने नोवोहरोदिवका की एक तबाह हुई बहुमंजिला इमारत के मलबे से 62 वर्षीय व्यक्ति के शव को निकाला। उन्होंने बताया कि मलबे में एक बच्चे समेत चार और लोग दबे हो सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि पोकरोव्स्क में इन हमलों में एक बहुमंजिला इमारत, नौ मकान, एक पुलिस दफ्तर और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
 

6 माह के बच्चे के साथ खून से लतपथ मिला एक व्यक्ति

आपातकालीन कर्मियों ने एक व्यक्ति को बचाया जो खून से लथपथ था और उसके हाथों में छह महीने का बच्चा था। शहर प्रशासन के प्रमुख सरहिल दोबरियाक ने कहा कि पिछले एक महीने में चौथी बार शहर पर हमला हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘वे असैन्य आबादी को तबाह कर रहे हैं।’’ तीनों शहर अवदीवका शहर के पास हैं जहां पिछले कुछ महीने में भीषण संघर्ष हुआ था। अवदीवका से दोनेत्स्क के उन क्षेत्रों तक जाने के रास्ते हैं जो अब भी यूक्रेन के कब्जे में हैं। यूक्रेन के अधिकारियों ने पिछले दिनों कहा था कि रूस के बलों ने पूर्वी यूक्रेन में हमले बढ़ा दिए हैं और वे महत्वपूर्ण शहर बखमुत तथा अवदीवका के आसपास प्रभुत्व स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। ​ (एपी) 
 
यह भी पढ़ें

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement