1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पश्चिमी मेक्सिको: लेक चपाला के अंदर मिले 13 शव

पश्चिमी मेक्सिको: लेक चपाला के अंदर मिले 13 शव

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 02, 2016 09:32 am IST,  Updated : Oct 02, 2016 09:32 am IST

मेक्सिको सिटी: पश्चिमी मेक्सिको में लेक चपाला के अंदर और आसपास से 13 शव मिलने की खबर है। जेलिस्को राज्य के प्रमुख अभियोजक एडुअर्डो अलमागुएर ने मिलेनियो टीवी नेटवर्क को कल बताया कि मृतक संभवत:

13 deadbodies found in western mexico- India TV Hindi
13 deadbodies found in western mexico

मेक्सिको सिटी: पश्चिमी मेक्सिको में लेक चपाला के अंदर और आसपास से 13 शव मिलने की खबर है। जेलिस्को राज्य के प्रमुख अभियोजक एडुअर्डो अलमागुएर ने मिलेनियो टीवी नेटवर्क को कल बताया कि मृतक संभवत: एक गिरोह के सदस्य थे और समीपवर्ती समुदायों से आए थे। इन लोगों को 21 सितंबर के आसपास समीपवर्ती मिशोएकन राज्य में उनके पूर्व अपराधिक सहयोगियों ने मारा है।

मारे गए 12 पुरूषों और एक महिला के शव को उस नदी में फेंका गया था जो झील में आ कर गिरती है। ये शव झील के उस हिस्से में मिले जो चपाला शहर के पास है और पर्यटकों का पसंदीदा स्थल है। इस बीच गुआनजुआतो राज्य में अपराधियों के साथ गोलीबारी में एक सैनिक की जान चली गई। इससे एक दिन पहले सिनालोआ राज्य में घात लगा कर किए गए हमले में पांच सैनिक मारे गए थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश