1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी राजदूत पर हमला करने वाले को 17 साल जेल की मांग

अमेरिकी राजदूत पर हमला करने वाले को 17 साल जेल की मांग

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 17, 2016 11:18 pm IST,  Updated : May 17, 2016 11:18 pm IST

सियोल: दक्षिण कोरिया के अभियोजकों ने देश में अमेरिका के राजदूत मार्क लिपर्ट पर हमला करने वाले व्यक्ति को 17 साल जेल की सजा देने की मंगलवार को मांग की। सियोल की एक अदालत से

U.S. Ambassador to  Mark Lippert is injured- India TV Hindi
U.S. Ambassador to Mark Lippert is injured

सियोल: दक्षिण कोरिया के अभियोजकों ने देश में अमेरिका के राजदूत मार्क लिपर्ट पर हमला करने वाले व्यक्ति को 17 साल जेल की सजा देने की मंगलवार को मांग की। सियोल की एक अदालत से अभियोजन पक्ष ने अधिक से अधिक अवधि की जेल की सजा देने की मांग की। दक्षिण कोरियाई शख्स ने पांच मार्च, 2015 को दक्षिण कोरिया में अमेरिका के राजदूत के चेहरे व बांह पर चाकू से हमला किया था।

अमेरिकी राजदूत पर हमला करने के लिए दी गई 12 साल की सजा

लिपर्ट पर हमले के लिए निचली अदालत ने दोषी किम की-जोंग को 12 वर्षो की जेल की सजा सुनाई है। बाद में, जेल के एक सुरक्षाकर्मी व एक चिकित्सक के साथ मारपीट करने के कारण उसकी सजा डेढ़ साल और बढ़ा दी गई। अभियोजन पक्ष ने अपीलीय अदालत से दोषी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का उल्लंघन करने का दोषी करार देने की मांग की, जिसमें निचली अदालत ने उसे बरी कर दिया था।

हमलावर के वकील ने कहा, किम ने हमला हत्या के इरादे से नहीं किया था

प्रासिक्यूटर ने कहा कि किम ने उत्तर कोरियाई विचारधारा के प्रति सदभावना दर्शाने के लिए हमला किया और उसका अपराध सुनियोजित था, क्योंकि उसने पहले से ही चाकू की व्यवस्था कर ली थी। किम के वकील ने इस बात पर जोर दिया कि उसने हत्या करने के इरादे से हमला नहीं किया था। उन्होंने कहा कि घटना दुर्घटनावश घटी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश