1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Photos: जेल से हेलीकॉप्टर में भागे कैदी, देखते रह गए जेलर

Photos: जेल से हेलीकॉप्टर में भागे कैदी, देखते रह गए जेलर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 16, 2016 06:25 pm IST,  Updated : Mar 16, 2016 06:27 pm IST

ओटावा: कनाडा से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जहां एक जेल में दो कैदियों को हेलीकॉप्टर के जरिए छुड़ाया गया। हेलीकॉप्टर जेल की छत पर लैंड हुआ और जेल में रस्सी फेंककर

prisoner- India TV Hindi
prisoner

ओटावा: कनाडा से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जहां एक जेल में दो कैदियों को हेलीकॉप्टर के जरिए छुड़ाया गया। हेलीकॉप्टर जेल की छत पर लैंड हुआ और जेल में रस्सी फेंककर दोनों कैदियों को निकाल लिया गया। हॉलीवुड की फिल्मों की तरह एक हेलीकॉप्टर एक जेल की छत पर लैंड हुआ और कुछ देर बाद ही दो खूंखार कैदियों को लेकर हेलीकॉप्टर हवा में उड़ गया।

जेल से हेलीकॉप्टर में भागे कैदी

एक हेलीकॉप्टर जेल की ऐसी छत पर लैंड करवाया गया है जो लोगों की नजरों से दूर है। जेल में एक रस्सी फेंकी गई जिसपर चढ़कर दो कैदी ऊपर तक आ गए। हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा एक और शख्स भी था जो इन दोनों की मदद कर रहा था। कैदी जेल की दीवार लांघ चुके थें लेकिन करीब 10 मीटर की इस दीवार को चढ़ने में दोनों को दिक्कत हो रही थी। कैदी ने ऊपर चढ़ने की बार बार कोशिश की लेकिन हर बार असफल हो गया।

दोनों कैदी थक चुके थे ऐसे में दोनों को रस्सी के सहारे ही एयरलिफ्ट करने की रणनीति बनाई गई। पायलट के साथ ये शख्स भी हेलीकॉप्टर में बैठ जाता है उसके बाद हेलीकॉप्टर को ऊपर उठाया जाता है लेकिन कैदी ऐसी जगह फंसा था जिसकी वजह से हेलीकॉप्टर ऊपर नहीं उठ पा रहा था। एक बार हेलीकॉप्टर भी असंतुलित हो गया और डगमगाने लगा।

आगे की स्लाइड में देखिए उड़ गए कैदी...देखते रह गए जेलर-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश