1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: दुर्घटनावश बंदूक चलने से 2 साल के बच्चे की मौत

अमेरिका: दुर्घटनावश बंदूक चलने से 2 साल के बच्चे की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 26, 2016 03:41 pm IST,  Updated : Dec 26, 2016 03:41 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिका में दुर्घटनावश बंदूक चलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह घटना क्लीवलैंड के ओहायो की है। बच्चे ने अपने पिता की बंदूक से दुर्घटनावश खुद को ही गोली मार ली।

2 year old son died after he shot himself with his father...- India TV Hindi
2 year old son died after he shot himself with his father gun

वाशिंगटन: अमेरिका में दुर्घटनावश बंदूक चलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह घटना क्लीवलैंड के ओहायो की है। बच्चे ने अपने पिता की बंदूक से दुर्घटनावश खुद को ही गोली मार ली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

एक पड़ोसी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उसने गोली चलने की आवाज सुनने के बाद बच्चे के भाई को घर से बाहर भागते हुए देखा और उसने 911 पर फोन कर दिया। उन्होंने बताया कि बच्चे को सिर में गोली लगी और वह जमीन पर गिरा हुआ था।

क्लीवलैंड पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मृतक बच्चे का पिता एक 54 वर्षीय पुलिसकर्मी है, जो 1993 से पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहा है। मामले की जांच जारी है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश