1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. संघर्षरत इलाकों में फंसे हैं 22 करोड़ बच्चे: संयुक्त राष्ट्र अधिकारी

संघर्षरत इलाकों में फंसे हैं 22 करोड़ बच्चे: संयुक्त राष्ट्र अधिकारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 19, 2016 11:34 am IST,  Updated : Dec 19, 2016 11:34 am IST

संयुक्त राष्ट्र: बच्चों एवं सशस्त्र संघर्ष के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष प्रतिनिधि लीला जेरोगुई ने कहा है कि दुनियाभर के 20 संघर्षरत क्षेत्रों में 22 करोड़ से अधिक बच्चे रहते हैं। समाचार एजेंसी

united nation- India TV Hindi
united nation

संयुक्त राष्ट्र: बच्चों एवं सशस्त्र संघर्ष के लिए संयुक्त राष्ट्र महासचिव की विशेष प्रतिनिधि लीला जेरोगुई ने कहा है कि दुनियाभर के 20 संघर्षरत क्षेत्रों में 22 करोड़ से अधिक बच्चे रहते हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जेरोगुई ने कहा, "सशस्त्र संघर्ष से प्रभावित दुनिया के 20 देशों में 22 करोड़ से अधिक बच्चे रहते हैं। इनमें आठ अरब देश और आठ अफ्रीकी देश शामिल हैं।"

 

जेरोगुई ने अफ्रीका में शांति एवं सुरक्षा विषय पर आयोजित एक चौथे उच्चस्तरीय सेमिनार से इतर यह बात कही। सेमिनार का आयोजन रविवार को अल्जीरिया में राजधानी अल्जीयर्स से करीब 420 किलोमीटर दूर ओरान में हुआ था। संयुक्त राष्ट्र अधिकारी ने कहा कि ये त्रासदीपूर्ण घटनाएं भावी पीढ़ियों को प्रभावित कर रही हैं, इसलिए इन संघर्षरत इलाकों से कुल 6.5 करोड़ लोग पलायन कर चुके हैं, जिनमें 2.8 करोड़ बच्चे भी शामिल हैं।

जेरोगुई ने कहा कि बच्चों के खिलाफ छह बड़े और गंभीर अपराध किए जाते हैं, जिनमें उनका अंग भंग करन, फांसी देना, यौन हिंसा, जबरन भर्ती, स्कूलों एवं अस्पतालों पर हमले, अपहरण और मानवीय सहायता उपलब्ध न कराना शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश