Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: सिनसिनाटी के फाउंटेन स्क्वायर में गोलीबारी, हमलावर समेत 4 की मौत

अमेरिका: सिनसिनाटी के फाउंटेन स्क्वायर में गोलीबारी, हमलावर समेत 4 की मौत

Edited by: India TV News Desk Published : Sep 06, 2018 10:33 pm IST, Updated : Sep 06, 2018 11:21 pm IST

अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमलावर की मौत पुलिस की जवाबी फायरिंग में हुई या फिर उसने गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

shooting at the Fifth Third Center in Cincinnati's Fountain...- India TV Hindi
shooting at the Fifth Third Center in Cincinnati's Fountain Square

सिनसिनाटी: सिनासिनाटी के फाउंटेन स्क्वायर में गोलीबारी की घटना में हमलावर समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। सिनसिनाटी के पुलिस चीफ एलियट इजाक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संदिग्ध भी मर चुका है और दो अन्य घायल हुए हैं। 

यह घटना शहर के मध्य स्थित 30 मंजिला इमारत में हुई जहां कि कई व्यवासायिक प्रतिष्ठान भी हैं। यहां एक बैंक का भी कॉरपोरेट मुख्यालय है। सुबह होने की वजह से बैंक अभी खुला नहीं था और आसपास के प्रतिष्ठानों में भी अभी गतिविधियां शांत थीं और भीड़भाड़ कम थी। 

पुलिस चीफ एलियट इजाक ने बताया कि हमलावर ने स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर शहर के मध्य स्थित एक इमारत में फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनते ही सुरक्षाकर्मी हरकत में आ गए और पोजिशन ले ली। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमलावर की मौत पुलिस की जवाबी फायरिंग में हुई या फिर उसने गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

 

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement