1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के टेक्सास में अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में पांच लोगों की मौत

अमेरिका के टेक्सास में अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में पांच लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 29, 2018 10:51 am IST,  Updated : Jul 29, 2018 12:31 pm IST

एक घर में दो और लोग मृत मिले हैं जिसका इस गोलीबारी से संबंध है। रोड्रिग्ज ने बताया कि अधिकारियों ने नर्सिंग होम में दो पुरुषों और एक महिला को मृत पाया।

अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी में पांच की मौत- India TV Hindi
टेक्सास में गोलीबारी में पांच लोगों की मौत  Image Source : (फोटो,एपी)

कॉर्पस क्रिस्टी (अमेरिका): अमेरिका में गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में उपनगरीय कॉर्पस क्रिस्टी में गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओें में पांच लोगों की मौत हो गई। रॉब्सटाउन सिटी के सचिव हरमन रोड्रिग्ज ने ट्वीटर पर बताया कि रेटामा मेनोर नर्सिंग होम में एक गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।

एक घर में दो और लोग मृत मिले हैं जिसका इस गोलीबारी से संबंध है। रोड्रिग्ज ने बताया कि अधिकारियों ने नर्सिंग होम में दो पुरुषों और एक महिला को मृत पाया। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों के फोन पर पुलिस ने नर्सिंग होम के एक पीड़ित के आवास का दौरा किया जहां दो और लोग मृत पाए गए।

मृतकों में हमलावर भी शामिल है। रोड्रिग्ज ने बताया कि अधिकारियों का मानना है कि गोलीबारी की घटनाएं एक दूसरे से जुड़ी हैं। अभी पीड़ितों की पहचान नहीं हो पाई है। गोलीबारी के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश