1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका की धनकुबेरों की सूची में 5 भारतवंशी: फोर्ब्स

अमेरिका की धनकुबेरों की सूची में 5 भारतवंशी: फोर्ब्स

 Written By: IANS
 Published : Oct 10, 2016 07:50 am IST,  Updated : Oct 10, 2016 07:50 am IST

न्यूयॉर्क: अमेरिका के 400 धनी व्यक्तियों की सूची में पांच भारतीय मूल के लोगों को शामिल किया गया है। अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक सबसे धनी व्यक्ति बने हुए हैं। फोर्ब्स पत्रिका ने एक

rich american indian- India TV Hindi
rich american indian

न्यूयॉर्क: अमेरिका के 400 धनी व्यक्तियों की सूची में पांच भारतीय मूल के लोगों को शामिल किया गया है। अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक सबसे धनी व्यक्ति बने हुए हैं। फोर्ब्स पत्रिका ने एक सर्वे के बाद इसका खुलासा किया है। सिम्फनी टेक्नोलॉजी के संस्थापक रोमेश वाधवानी, आउटसोर्सिग कंपनी सिनटेल भारत के नीरज देसाई, एयरलाइन क्षेत्र की प्रमुख हस्ती राकेश गंगवाल, उद्यमी जॉन कपूर और सिलिकन वैली में निवेशक कवितार्क राम श्रीराम को अमेरिका के 2016 के धनी व्यक्तियों की सूची में शामिल किया गया है। 

बिल गेट्स 23वें साल इस सूची में शीर्ष पर कायम हैं। उनकी कुल संपत्ति 81 अरब डॉलर है। वाधवानी को 222वां स्थान हासिल हुआ है और उनकी कुल संपत्ति तीन अरब डॉलर है। 

फोर्ब्स के मुताबिक, आईआईटी मुंबई में शिक्षा हासिल कर चुके वाधवानी सिम्पनी टेक्नोलॉजी समूह के अध्यक्ष हैं। उनके समूह में 17 कंपनियां हैं, जिनमें डाटा, टेक्नोलॉजी, स्वास्थ्य क्षेत्र और विश्लेषण कंपनी शामिल हैं। 

देसाई को 274 स्थान मिला है और उनकी कुल संपत्ति 2.5 अरब डॉलर है। उनकी कंपनी सिनटेल की शुरुआत 1980 में हुई थी। कंपनी 95 करोड़ डॉलर राजस्व जुटाती है और पूरी दुनिया में इसके 24000 कर्मचारी हैं। 

गंगवाल को 321वां स्थान मिला है और उनकी कुल संपत्ति 2.2 अरब डॉलर है। वह उड्डयन क्षेत्र के उद्यमी हैं। उन्होंने इंटरग्लोब कंपनी की शुरुआत की, जिसके तहत इंडिगो का संचालन होता है। मार्केट शेयर के हिसाब से यह भारत की सबसे बड़ी कंपनी है। 

कपूर को 335वां स्थान मिला है और उनकी कुल संपत्ति 2.1 अरब डॉलर है। वह दो दवा कंपनी अकोर्न और इनसिस के अध्यक्ष हैं। 

श्रीराम को 361वां स्थान मिला है और उनकी कुल संपत्ति 1.9 अरब डॉलर है। श्रीराम मुख्यत: ऑनलाइन कार्ड, पेपरलेस आमंत्रण सेवा, मोबाइल एप, मोबाइल विज्ञापन के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश