1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 50 गायों के बदले मांगा ओबामा की बेटी का हाथ!

50 गायों के बदले मांगा ओबामा की बेटी का हाथ!

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 27, 2015 04:23 pm IST,  Updated : May 27, 2015 04:29 pm IST

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की बेटी से शादी करने के लिए एक केन्याई वकील ने ओबामा की बेटी से शादी करने को कुछ इस तरह का प्रपोजल दिया है कि जानकर आप

50 गायों के बदले मांगा...- India TV Hindi
50 गायों के बदले मांगा ओबामा की बेटी का हाथ!

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की बेटी से शादी करने के लिए एक केन्याई वकील ने ओबामा की बेटी से शादी करने को कुछ इस तरह का प्रपोजल दिया है कि जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

इस शख्स ने उनकी बेटी से शादी करने के बदले 50 गायें, 70 भेड़ें, और 30 बकरियां देने की बात की है।

केन्या का रहने वाला ये वकील फेलिक्स किप्रोनो ओबामा की 16 साल की बेटी का दीवाना है और उससे शादी करना चाहता है। एक अखबार को दिए इंटरव्यू के दौरान फेलिक्स ने कहा कि में 2008 से मालिया को पसंद करता हूं।

फेलिक्स ने बताया कि जब मालिया 10 साल की थी तभी से मैं उसे पसंद करता हूं और मेरे घर वाले भी इस रिश्ते के लिए तैयार हैं। और अगर ओबामा हां कर दें तो मैं बात आगे बढ़ाऊंगा।

फेलिक्स किपरोनो ने बताया कि 'मैंने अभी तक किसी भी लड़की के साथ डेट नहीं किया, मालिया के‌ लिए वे पूरी तरह से वफादार हैं और इस बात का वादा करते ‌हैं।

मालिया से शादी करने के बारे में मैंने अपने परिवार से बात की, मेरा परिवार मेरे साथ है और मेरे मदद करने को तैयार है। वहीं शादी करने के लिए दुल्हन की प्राइस बढ़ाने का सहयोग करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश