1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अलास्का में 6.6 तीव्रता का जबर्दस्त भूकंप महसूस किए गए

अलास्का में 6.6 तीव्रता का जबर्दस्त भूकंप महसूस किए गए

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 09, 2017 09:11 am IST,  Updated : Oct 09, 2017 09:11 am IST

अमेरिका के अलास्का में 6.6 तीव्रता का जबर्दस्त भूकंप महसूस किया गया। हालांकि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

6.6 earthquake tremors were felt in Alaska- India TV Hindi
6.6 earthquake tremors were felt in Alaska

वाशिंगटन: अमेरिका के अलास्का में 6.6 तीव्रता का जबर्दस्त भूकंप महसूस किया गया। हालांकि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण यूएसजीएस के अनुसार भूकंप का केंद्र अल्यूत द्वीप समूह में बुल्दीर द्वीप के 60 किलोमीटर पूर्व में 111.8 किलोमीटर की गहराई पर था, जहां लगभग 8,000 लोग रहते हैं। (अमेरिका ने लगाई तुर्की के सभी गैर आव्रजन वीजा सेवाओं पर रोक)

यूएसजीएस ने कहा, क्षेत्र की अधिकतर आबादी भूकंप रोधी मकानों में निवास करती है। हालंकि यहां कमजोर संरचनाएं भी मौजूद हैं। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने फिलहाल सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। यूएसजीएस ने कहा कि इसमें किसी के हताहत होने या अधिक नुकसान होने की संभावना कम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश