1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पुनर्जन्म के 8 हैरतअंगेज़ क़िस्से, जिन्‍हें सुनकर दंग रह जाएंगे आप

पुनर्जन्म के 8 हैरतअंगेज़ क़िस्से, जिन्‍हें सुनकर दंग रह जाएंगे आप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 28, 2015 03:51 pm IST,  Updated : Dec 28, 2015 03:52 pm IST

नई दिल्ली: हम अक़्सर पुनर्जन्म के क़िस्से सुनते-पढ़ते रहते हैं और हमेशा ही इन्हें कोरी कल्पना कहकर ख़ारिज कर देते हैं लेकिन हम यहां आपको कुछ ऐसे क़िस्से बताने जा रहे हैं जिन्हें पढ़कर आप

rebirth
rebirth

कहानी 6 : और उसने कहा वर्ना वो फिर मर जाएगा…

एक और क़िस्सा है एल्स वान पोपल और उनके 22 माह के बटे कैरो का। वे ऑस्ट्रेलिया में सड़क पार कर रहे थे तभी कैरो ने कहा कि उन्हें संभलकर सड़क पार करनी चाहिये वर्ना वो फिर मर जाएगा।

कैरो ने बताया: ‘याद है जब मैं छोटा था तो गिर गया था और एक ट्रक ने मेरा सिर कुचल दिया था।?’

एल्स को पूरा यक़ीन है कि कैरो कभी भी टीवी पर ऐसी कोई घटना न तो देखी थी और न ही सुनी थी। उसने ऐसा कोई सपना भी नहीं देखा था।

किताब में ऐसे कई क़िस्से हैं। एक लड़की खुद को सैनिक बताती है जिसकी नीली आंखों वाली एक बेटी थी।

कहानी 7 : ‘आपके पेट में आने के पहले में नानी के पेट में थी

ये किताब पढ़कर ज़्यादातर लोगों को लग सकता है कि बच्चे टीवी देखते रहते हैं और वही बातें उनके ज़हन में रह जाती हैं। लेकिन इस बात को कैसे झुठला सकते हैं कि बच्चे जिन परिवारों के बारे में बता रहे हैं वो परिवार वाकई होते थे।

उदाहरण के लिये जोडी ऐम्सबेरी मां के गर्भपात के दो साल बाद प्रेंगनेंट हुई थी। जोडी की मां ने अपने बच्चे का नाम भी सोच रखा था। वह निकेल नाम रखना चाहती थी। जोडी ने भी अपने बच्चे का नाम निकोल रखा। निकोल जब पांच साल की थी उसने कहा: ‘आपके पेट में आने के पहले में नानी के पेट में थी।’

एना केली का भी दिलचस्प क़िस्सा है। उन्होंने बताया कि उनकी एक दोस्त की बेटी की जब वह एक साल की थी, मौत हो गई थी। सात साल बाद उसके फिर बच्चा हुआ लेकिन वो उसे वो गाने नहीं सुनाती थी जो वो अपनी पहली बेटी को सुनाती थी। लेकिन जब उसकी बेटी चार साल की हई तो एक दिन उसके मुंह से वो गाना निकल गया जो वो बेटी को सुनाया करती थी। ये गाना सुनते ही बेटी ने कहा कि उसे ये गाना याद है। उसने ये भी कहा: ‘मम्मी, आप मुझे ये गाना सुनाया करती थी।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश