1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: बस दुर्घटना में 8 की मौत, 44 घायल

अमेरिका: बस दुर्घटना में 8 की मौत, 44 घायल

 Written By: IANS
 Published : May 15, 2016 01:03 pm IST,  Updated : May 15, 2016 01:03 pm IST

अमेरिका के टेक्सास में शनिवार को एक चार्टर बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से आठ लोगों की मौत हो गई और 44 घायल हो गए। इस बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे।

8 killed in texas bus accident in america- India TV Hindi
8 killed in texas bus accident in america

न्यूयॉर्क: अमेरिका के टेक्सास में शनिवार को एक चार्टर बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से आठ लोगों की मौत हो गई और 44 घायल हो गए। इस बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे।

ये भी पढ़े- भारत को NSG में शामिल होने पर US का साथ, चीन को दो टुक

स्थानीय अंग्रेजी समाचार पत्र 'द हॉस्टन क्रोनिकल' के मुताबिक, लारेडो से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर ईगल पास पर बस के पलटने से घटनास्थल पर ही सात लोगों की मौत हो गई थी, जबकि आठवें शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बस टेक्सास के रियो ग्रांडे वैली से ईगल पास के कसिनो की ओर जा रही थी। यह बस ओजीए चार्टर्स कंपनी की है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

इसे हाल के वर्षो में टेक्सास की सबसे घातक बस दुर्घटनाओं में से एक माना जा रहा है। इस घटना के बाद से ही शनिवार दोपहर को राजमार्ग बंद है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश