1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मेक्सिको में एक छोटे ट्रक से 9 लोगों का शव बरामद

मेक्सिको में एक छोटे ट्रक से 9 लोगों का शव बरामद

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 06, 2018 11:00 am IST,  Updated : May 06, 2018 11:00 am IST

मेक्सिको के दक्षिणी राज्य ग्यूरेरो प्रांत में एक छोटे ट्रक से नौ लोगों का शव बरामद किया गया है। मेक्सिको के अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी।

9 dead bodies recovered from a small truck in Mexico- India TV Hindi
9 dead bodies recovered from a small truck in Mexico

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको के दक्षिणी राज्य ग्यूरेरो प्रांत में एक छोटे ट्रक से नौ लोगों का शव बरामद किया गया है। मेक्सिको के अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी। राज्य के अभियोजकों ने बयान जारी कर बताया कि इन सभी का स्पष्ट तौर पर बृहस्पतिवार को अपहरण किया गया था और उसके बाद उनके लापता होने की खबर मिली थी। (ईरान परमाणु समझौते पर बातचीत करने आज अमेरिका रवाना हुये ब्रिटिश विदेश सचिव )

यह ट्रक शनिवार को सुबह ग्यूरेरो की राजधानी चिलपेंकिंगो और टिक्सट्ला के बीच एक राजमार्ग पर बरामद हुआ। यह ट्रक मृतकों में से एक के नाम पर रजिस्टर्ड था। अभियोजकों ने बताया कि इस ट्रक का इस्तेमाल संभवत: बेईमानी से प्राप्त किए हुए खाद्य पदार्थों की बिक्री के लिए किया जाता था।

ग्यूरेरो में मेक्सिको के सभी 31 राज्यों में से सबसे ज्यादा नरसंहार होता है। यहां अफीम की खेती बड़े पैमाने पर होती है और मादक पदार्थ के व्यापार पर नियंत्रण और जबरन वसूली को लेकर अलग-अलग गिरोहों के बीच संघर्ष होता रहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश