1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ओकलैंड के एक बार में भीषण आग से 9 की मौत, 25 लापता

ओकलैंड के एक बार में भीषण आग से 9 की मौत, 25 लापता

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 04, 2016 06:18 am IST,  Updated : Dec 04, 2016 11:00 am IST

सैन फ्रांसिस्को में एक रेव पार्टी के दौरान भीषण आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गयी और 25 लोग लापता है। ओकलैंड दमकल प्रमुख टेरेसा डेलोक रीड ने बताया कि ओकलैंड

9 killed in major fire in california 25 missing- India TV Hindi
9 killed in major fire in california 25 missing

सैन फ्रांसिस्को: सैन फ्रांसिस्को में एक रेव पार्टी के दौरान भीषण आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गयी और 25 लोग लापता है। ओकलैंड दमकल प्रमुख टेरेसा डेलोक रीड ने बताया कि ओकलैंड घोस्टशिप नाम की दो मंजिला इमारत के उपरी तल पर रात में साढे़ ग्यारह बजे आग लग गयी। उन्होंने बताया कि आग तुरंत ही फैल गयी। (विदेश की बाकी खबरों के लिए पढ़ें)

इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक पार्टी में आग किस वजह से लगी इसके बारे में फिलहाल पता नहीं है । पार्टी में 50 से 100 लोग मौजूद थे। सुबह में दमकलकर्मी आग पर काबू पा नहीं सके थे और अधिकारियों ने कहा कि उन्हें डर है कि बचावकर्मी जब तक मकान में पहुंचेंगे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश