1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. दुर्घटना से पहले कॉकपिट से बाहर निकला था पायलट

दुर्घटना से पहले कॉकपिट से बाहर निकला था पायलट

 Written By: IANS
 Published : Mar 26, 2015 10:42 am IST,  Updated : Mar 26, 2015 10:45 am IST

वाशिंगटन: जर्मनविंग्स विमान के फ्रेंच आल्प्स में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पहले इसके दो में से एक पायलट कॉकपिट से बाहर निकल गया था। न्यूयार्क टाइम्स में बुधवार को प्रकाशित खबरों के अनुसार, जांच में

- India TV Hindi

वाशिंगटन: जर्मनविंग्स विमान के फ्रेंच आल्प्स में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पहले इसके दो में से एक पायलट कॉकपिट से बाहर निकल गया था। न्यूयार्क टाइम्स में बुधवार को प्रकाशित खबरों के अनुसार, जांच में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कॉकपिट में मौजूद वॉइस रिकार्डर से मिले सबूत इस तरफ इशारा करते हैं कि पायलट कॉकपिट से बाहर निकलने के बाद दोबारा इसमें प्रवेश नहीं कर पाया था।

जांचकर्ता ने बताया, "पायलट दरवाजे पर हल्के से दस्तक दे रहा था, लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला और फिर उसने तेजी से खटखटाया फिर कोई जवाब नहीं मिला। उधर से कोई जवाब नहीं आया। आप सुन सकते हैं कि उसने दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की।"

जांचकर्ता ने कहा, "हमें नहीं पता कि क्यों पायलट बाहर गया था, लेकिन यह बिल्कुल स्पष्ट है कि दुर्घटना से ठीक पहले कॉकपिट में एक ही पायलट था और अकेला होने के कारण उसने दरवाजा नहीं खोला।"

एयरबस ए320 विमान मंगलवार को दक्षिणी फ्रांस में उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जब वह स्पेन के बार्सिलोना से जर्मनी के डसेलडॉर्फ जा रहा था।

विमान में सवार 144 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों में से किसी की जान नहीं बच पाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश