1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अलेप्पो में हिंसा के बीच अमेरिका ने किया सीरिया के लिए मदद का ऐलान

अलेप्पो में हिंसा के बीच अमेरिका ने किया सीरिया के लिए मदद का ऐलान

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 28, 2016 09:56 am IST,  Updated : Sep 28, 2016 09:56 am IST

सीरियाई शहर अलेप्पो में नए सिरे से हिंसा जारी है और रक्तपात रोकने में कूटनीति की नाकामी को लेकर वॉशिंगटन की आलोचना भी हो रही है लेकिन इसी बीच अमेरिका ने इस देश के लिए नए राहत पैकेज का ऐलान किया है।

aleppo violence america offers help - India TV Hindi
aleppo violence america offers help

वॉशिंगटन: सीरियाई शहर अलेप्पो में नए सिरे से हिंसा जारी है और रक्तपात रोकने में कूटनीति की नाकामी को लेकर वॉशिंगटन की आलोचना भी हो रही है लेकिन इसी बीच अमेरिका ने इस देश के लिए नए राहत पैकेज का ऐलान किया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह 36.4 करोड़ डॉलर की राशि संयुक्त राष्ट्र की उन राहत एजेंसियों और गैर सरकारी संगठनों को देगा जो युद्ध प्रभावित देश के अंदर और बाहर सीरियाई नागरिकों की मदद के लिए काम कर रहे हैं।

इस राशि को मिला कर अमेरिका की सीरिया में पांच साल पहले युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक खर्च की गई राशि करीब 5.9 अरब डॉलर हो चुकी है और वह इस युद्ध प्रभावित देश के लिए सबसे बड़ा दानदाता बन गया है।

बहरहाल आबादी, शरणार्थी और प्रवासी मामलों की सहायक विदेश मंत्री ऐनी रिचर्ड ने पुष्टि की है कि यह राशि कांग्रेस द्वारा पहले से ही आवंटित कोष में से आएगी और अमेरिका की ओर से कोई नयी राहत नहीं है। उन्होंने वर्ष 2016 के लिए सरकारी व्यय की अवधि समाप्त होने से तीन दिन पहले संवाददाताओं को बताया और शायद यह इस वित्त वर्ष में हमारी आखिरी घोषणा है।

सीरिया में वर्ष 2011 के शुरू में जब तानाशाह बशर अल असद ने सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर अपना दमन चक्र चलाया, तब से वहां गृह युद्ध चल रहा है। अब तक इस हिंसा में 3,00,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं तथा लाखों लोग विस्थापित भी हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश