1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ईरान ने किया अमेरिकी युद्धपोतों का पीछा, अमेरिका ने लगाया आरोप

ईरान ने किया अमेरिकी युद्धपोतों का पीछा, अमेरिका ने लगाया आरोप

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 16, 2020 05:09 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 05:09 pm IST

अमेरिकी अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि 11 ईरानी नौसैनिक जहाजों के एक समूह ने बुधवार को कुवैत के पास फारस की खाड़ी में अमेरिकी युद्धपोतों का काफी खतरनाक ढंग से पीछा किया। 

ईरान ने किया अमेरिकी युद्धपोतों का पीछा, अमेरिका ने लगाया आरोप- India TV Hindi
ईरान ने किया अमेरिकी युद्धपोतों का पीछा, अमेरिका ने लगाया आरोप Image Source : PTI

वाशिंगटन: अमेरिकी अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि 11 ईरानी नौसैनिक जहाजों के एक समूह ने बुधवार को कुवैत के पास फारस की खाड़ी में अमेरिकी युद्धपोतों का काफी खतरनाक ढंग से पीछा किया। ईरानी अधिकारियों ने तुरन्त इस घटना का जिक्र नहीं किया है। यह घटना तब सामने आई है जब ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के समझे जाने वाले सशस्त्र लोगों ने हांगकांग के ध्वज वाले एक टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया था।

अमेरिकी नौसेना के बहरीन स्थित पांचवे बेड़े ने एक बयान में कहा कि रिवोल्यूशनरी गार्ड के जहाजों ने बार-बार अमेरिका के कई जहाजों का काफी करीब से और तीव्र गति से पीछा किया। बयान में कहा गया है, ‘‘इस खतरनाक और उत्तेजक कार्रवाई से टकराव का खतरा बढ़ा है और यह कार्रवाई क्षेत्र में अन्य जहाजों की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत दायित्व के अनुसार नहीं थी।’’

गौरतलब है कि फारस की खाड़ी में ईरानी और अमेरिकी सैनिकों के बीच तनाव की घटनाएं आम हैं। ईरान ने पिछले साल जहाजों को जब्त कर लिया था और अमेरिका ने आरोप ने उस पर क्षेत्र में टैंकरों पर हमले का आरोप लगाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश