1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: पार्किंग से नाराज व्यक्ति ने किया 2 लोगों पर छुरे से वार

अमेरिका: पार्किंग से नाराज व्यक्ति ने किया 2 लोगों पर छुरे से वार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 04, 2017 06:50 am IST,  Updated : Dec 04, 2017 06:50 am IST

पार्किंग विवाद को लेकर नाराज एक व्यक्ति ने पहले तो दो व्यक्तियों को छुरा मारा और फिर अपनी कार लोगों के एक समूह पर चढ़ा कर उन्हें कुचल दिया।

America angry person stabbed 2 people for parking- India TV Hindi
America angry person stabbed 2 people for parking

न्यूयार्क: पार्किंग विवाद को लेकर नाराज एक व्यक्ति ने पहले तो दो व्यक्तियों को छुरा मारा और फिर अपनी कार लोगों के एक समूह पर चढ़ा कर उन्हें कुचल दिया। न्यूयार्क सिटी में हुई इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर है। (अमेरिका पर चढ़ा किम जोंग का खौफ? कर रहा है मिसाइलों को गिराने की तैयारी )

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना क्वीन्स में एक हुक्का लाउंज के बाहर स्थानीय समयानुसार सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई। उन्होंने बताया कि एक कार का चालक बाहर निकला और दो व्यक्तियों को उसने सीने में छुरा मार दिया।

पुलिस के अनुसार, फिर चालक कार में बैठा और तेजी से गाड़ी चलाते हुए उसने पैदल जा रहे कुछ लोगों को कुचल दिया। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। अन्य घायलों तथा उन दोनों व्यक्तियों की हालत स्थिर बताई जाती है जिन्हें छुरा मारा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश