1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने इराक में 39 भारतीयों की हत्या पर जताया ‘‘ गहरा शोक’’

अमेरिका ने इराक में 39 भारतीयों की हत्या पर जताया ‘‘ गहरा शोक’’

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 21, 2018 11:37 am IST,  Updated : Mar 21, 2018 11:38 am IST

अमेरिका ने इराक में 39 भारतीयों की हत्या पर ‘‘ गहरा शोक’’ व्यक्त करते हुए कहा कि वह इन हत्याओं की निंदा करने में भारतीयों के साथ खड़ा है।

white house- India TV Hindi
white house

वाशिंगटन: अमेरिका ने इराक में 39 भारतीयों की हत्या पर ‘‘ गहरा शोक’’ व्यक्त करते हुए कहा कि वह इन हत्याओं की निंदा करने में भारतीयों के साथ खड़ा है। मारे गए भारतीयों का इराक में आतंकवदी संगठन आईएसआईएस ने अपहरण कर लिया था। (अमेरिका ने कहा, आतंकवाद को खत्म करने के लिए पाक को करने होंगे और प्रयास )

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कल भारत के संसद में 39 भारतीयों के इराक में मारे जाने की जानकारी दी थी। उनका वर्ष2014 में मोसुल में आईएसआईएस के आतंकवादियों ने अपहरण कर लिया था। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं।

भारतीय मजदूरों की मौत पर किए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हम गहरा शोक व्यक्त करते हैं। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवार के साथ हैं।’’ प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हम इन हत्याओं की निंदा करने में भारत के लोगों के साथ खड़े हैं।’’ इराक के उत्तरी शहर मोसुल को आईएसआईएस के कब्जे से मुक्त करा लिया गया है। भारतीय मजदूरों के शव मोसुल के उत्तरपश्चिम स्थित बदसु गांव में दफन मिले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश