1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: फ्लोरिडा में गोलीबारी, 5 लोगों की मौत, हमलावर के भी मारे जाने की खबर

अमेरिका: फ्लोरिडा में गोलीबारी, 5 लोगों की मौत, हमलावर के भी मारे जाने की खबर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 05, 2017 09:39 pm IST,  Updated : Jun 05, 2017 09:39 pm IST

अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत के ऑरलैंडो में सोमवार को हुई गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने कहा है कि फ्लोरिडा के वाणिज्यिक शहर ऑरलैंडो में सोमवार सुबह हुई इस गोलीबारी का आतंकवाद से कोई संबंध नहीं है।

Florida firing- India TV Hindi
Florida firing Image Source : AP

वाशिंगटन: अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत के ऑरलैंडो में सोमवार को हुई गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने कहा है कि फ्लोरिडा के वाणिज्यिक शहर ऑरलैंडो में सोमवार सुबह हुई इस गोलीबारी का आतंकवाद से कोई संबंध नहीं है। समाचार चैनल सीएनएन से संबद्ध डब्ल्यूएफटीवी के अनुसार, "गोलीबारी की यह घटना काम से संबंधित प्रतीत हो रही है।" इस घटना में हमलावर के भी मारे जाने की खबर है।

समाचार चैनल ने इससे पहले कहा था कि पुलिस गोलीबारी की एक घटना की जांच कर रही है, जिसमें कई लोग हताहत हुए हैं। शहर के शेरिफ कार्यालय ने हालांकि कहा है कि स्थित अब स्थिर है, जिससे पता चलता है कि गोलीबारी रुक गई है और कोई हथियारबंद खुले में नहीं घूम रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश