1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 'अमेरिका उत्तर कोरिया की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर कसेगा शिकंजा'

'अमेरिका उत्तर कोरिया की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर कसेगा शिकंजा'

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 17, 2017 04:49 pm IST,  Updated : May 17, 2017 04:49 pm IST

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने कहा है कि अमेरिका उत्तर कोरिया की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर 'शिकंजा कसने' की योजना बना रहा है।

nikki haley- India TV Hindi
nikki haley

वाशिंगटन: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने कहा है कि अमेरिका उत्तर कोरिया की परमाणु महत्वाकांक्षाओं पर 'शिकंजा कसने' की योजना बना रहा है। हेली ने मंगलवार को कहा, "हम उत्तर कोरिया को एक बहुत मजबूत, एकीकृत संदेश भेजने जा रहे हैं।" सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया द्वारा एक दिन पहले किए गए दूसरे बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के बाद हेली की यह टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र में जापान व दक्षिण कोरिया के राजदूतों के साथ आई है। अपनी टिप्पणी में हेली ने दुनिया के देशों को उत्तर कोरिया को आर्थिक सहायता नहीं देने की चेतावनी दी। (अफगानिस्तान: राष्ट्रीय टीवी स्टेशन की इमारत पर हुए आतंकी हमले में 4 लोगों की मौत)

हेली ने कहा, "यदि आप उत्तर कोरिया का सहयोग कर रहे हैं, तो आप बाकी अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के खिलाफ हैं।" हेली ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय उत्तर कोरिया को समर्थन करना चाहता है, लेकिन जब तक यह मिसाइल परीक्षणों के साथ परमाणु कार्यक्रम को बढ़ाने की कोशिश जारी रखता है, तब तक उत्तर कोरिया 'अलग-थलग' बना रहेगा।

हेली ने कहा कि उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों और बैलिस्टिक मिसाइलों की प्रगति रोकने की योजना पर अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया व चीन के बीच काम जारी है। उन्होंने कहा कि जो भी देश उत्तर कोरिया पर लगाए गए नए प्रतिबंधों को प्रभावी बनाने पर विचार नहीं कर रहा, वह उत्तर कोरिया की मदद कर रहा है।

हेली ने उत्तर कोरिया के नवीनतम मिसाइल परीक्षण के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की टिप्पणी को लेकर रूस की निंदा की। पुतिन ने मिसाइल परीक्षण के बाद कहा था कि वह उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम का विरोध करते हैं, लेकिन उत्तर कोरिया को दूसरे देश धमकी दें, यह अस्वीकार्य है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश