1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पाक के पास परमाणु हथियार होने की वजह से अमेरिका का अफगानिस्तान में रहना जरूरी: ट्रंप

पाक के पास परमाणु हथियार होने की वजह से अमेरिका का अफगानिस्तान में रहना जरूरी: ट्रंप

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 04, 2016 01:14 pm IST,  Updated : Mar 04, 2016 01:14 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति पद की रिपब्लिकन उम्मीदवारी के प्रमुख दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका का अफगानिस्तान में रहना जरूरी है क्योंकि उसके पड़ोसी पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार हैं और उनकी सुरक्षा

donald trump- India TV Hindi
donald trump

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति पद की रिपब्लिकन उम्मीदवारी के प्रमुख दावेदार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका का अफगानिस्तान में रहना जरूरी है क्योंकि उसके पड़ोसी पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार हैं और उनकी सुरक्षा जरूरी है। ट्रंप ने कहा, मुझे लगता है कि आपको कुछ समय के लिए अफगानिस्तान में रहना होगा क्योंकि आप उस पाकिस्तान के बिल्कुल पड़ोस में हैं, जिसके पास परमाणु हथियार हैं और हमें उनकी सुरक्षा करनी होगी। परमाणु हथियारों ने पूरा खेल बदल दिया है। ट्रंप कल रिपब्लिकन प्रेजीडेंशियल डिबेट में अफगानिस्तान से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे थे। पिछले साल, ट्रंप ने पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया था।

एक साक्षात्कार में, उन्होंने संकेत दिया था कि पाकिस्तान के परमाणु निशस्त्रीकरण की जरूरत है। पिछले साल सितंबर में जब ट्रंप से पूछा गया कि यदि ईरान से इतर दुनिया का सबसे खतरनाक देश पाकिस्तान अस्थिर हो जाता है तो आप क्या करेंगे तब ट्रंप ने रेडियो पर दिए संबोधन में कहा था कि आपको भारत को शामिल करना होगा। भारत पाकिस्तान को रोकने का तरीका है। ट्रंप ने कहा था, उनके (भारत के) पास अपने परमाणु हथियार और एक शक्तिशाली सेना है। वे वास्तविक अवरोधक जान पड़ते हैं। मुझे लगता है कि पाकिस्तान से निपटने के लिए हमें भारत के साथ बेहद करीब से काम करना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश