1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिका जारी करेगा सालाना रिपोर्ट

अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिका जारी करेगा सालाना रिपोर्ट

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 14, 2015 01:26 pm IST,  Updated : Oct 14, 2015 01:26 pm IST

वॉशिंगटन: अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी आज अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर सालाना रिपोर्ट जारी करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह रिपोर्ट दुनिया भर में धार्मिक स्वतंत्रता का, देशानुसार अमेरिकी आकलन है। कांग्रेस से मंजूरी

धार्मिक स्वतंत्रता पर...- India TV Hindi
धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिका जारी करेगा रिपोर्ट

वॉशिंगटन: अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी आज अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर सालाना रिपोर्ट जारी करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह रिपोर्ट दुनिया भर में धार्मिक स्वतंत्रता का, देशानुसार अमेरिकी आकलन है। कांग्रेस से मंजूरी प्राप्त रिपोर्ट में अन्य देशों के साथ साथ वर्ष 2014 में भारत में धार्मिक स्वतंत्रता का अमेरिकी आकलन होगा। मई 2014 में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली राजग सरकार के सत्ता में आने के बाद से यह अमेरिका का इस तरह का पहला विश्लेषण है।

बहरहाल, रिपोर्ट में वर्ष 2015 की स्थिति का अमेरिकी आकलन शामिल नहीं होगा। इस तरह की आखिरी रिपोर्ट वर्ष 2013 की थी जिसे विदेश मंत्रालय ने जारी किया था। इस रिपोर्ट में अमेरिका ने कहा था कि भारत में धार्मिक जुड़ाव, आस्था या चलन के आधार पर भेदभाव या दुव्र्यवहार किए जाने की खबरें हैं। इनमें धार्मिक समूहों के बीच हिंसा और धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ संगठित सांप्रदायिक हमले शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश