1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका का आरोप, 2013 समझौते के बावजूद नए रासायनिक हथियार बना रहा है सीरिया

अमेरिका का आरोप, 2013 समझौते के बावजूद नए रासायनिक हथियार बना रहा है सीरिया

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 02, 2018 09:47 am IST,  Updated : Feb 02, 2018 09:47 am IST

अमेरिका ने दुनिया के अन्य देशों से इसपर रोक लगाने के तरीके खोजने की बात कही है...

chemical weapons- India TV Hindi
chemical weapons

वॉशिंगटन: अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार पर आज आरोप लगाया कि वर्ष 2013 में हुए समझौते के बावजूद वे नए तरीके के रासायनिक हथियार बना रहे हैं और उसका प्रयोग कर रहे हैं। अमेरिका ने दुनिया के अन्य देशों से इसपर रोक लगाने के तरीके खोजने की बात कही है।

प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमलों के खिलाफ अतिरिक्त सैन्य कार्रवाई और असद को सजा देने की बात से इनकार नहीं किया है। हालांकि फिलहाल कोई कार्रवाई आसन्न नहीं है।

उन्होंने जोर दिया कि अमेरिका रासायनिक हथियारों का प्रयोग करने वालों को जवाबदेह ठहराने के लिए नए तरीके तलाश रहा है और इस दिशा में वह रूस और असद का संरक्षण करने वालों से सहयोग चाहता है ताकि ऐसे हमले बंद करने के लिए दबाव बनाया जा सके।

अमेरिकी अधिकारियों ने इस खतरे के संबंध में चेतावनी देते हुए कहा कि संभवत: वर्ष 2013 के समझौते के बाद भी असद ने रासायनिक हथियारों का एक जखीरा छुपा कर रखा होगा और उसकी सूचना नहीं दी होगी। हाल में हुए कथित हमलों के बाद जुटायी गई जानकारी से ऐसा लगता है कि 2013 के बाद भी असद के पास रासायनिक हथियारों की निर्माण क्षमता बरकरार रही, जबकि समझौते के तहत ऐसा करने पर प्रतिबंध था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश