1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारत और पाकिस्तान के साथ रिश्ते अपनी-अपनी जगह: पेंटागन

भारत और पाकिस्तान के साथ रिश्ते अपनी-अपनी जगह: पेंटागन

 Written By: Bhasha
 Published : May 17, 2016 09:00 am IST,  Updated : May 17, 2016 09:00 am IST

पेंटागन ने कहा है कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान के साथ अपने रिश्तों को अलग-अलग तौर पर देखता है।

pentagon- India TV Hindi
pentagon

वाशिंगटन: पेंटागन ने कहा है कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान के साथ अपने रिश्तों को अलग-अलग तौर पर देखता है। यहां किसी एक के बदले दूसरे के साथ रिश्ते बनाने वाली बात नहीं है। पेंटागन के प्रेस सचिव पीटर कुक ने कल एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं को बताया, अमेरिका पाकिस्तान के साथ अपने रिश्तों को भारत के साथ संबंध के समीकरण को संतुलित करने के क्रम में नहीं देखता। हम इन संबंधों को अलग-अलग रखते हुए देखते हैं।

कुक ने कहा कि इस मुद्दे पर अमेरिकी रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने पिछले माह भारत की यात्रा के दौरान अपना रूख स्पष्ट कर दिया था। उन्होंने कहा, उस देश के आतंकी समूहों से निपटने में हमारा और पाकिस्तान का हित है। हमने इस बारे में लंबी बात की है और पाकिस्तान के साथ सुरक्षा संबंध का यह केंद्र है। इसी के साथ, हमारे भारत के साथ जुड़े हुए सुरक्षा हित हैं, जो अलग हैं।

उन्होंने कहा कि कार्टर को यह लगता है कि इस संबंध को आगे बढ़ाया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश