1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. खाड़ी संकट समाप्त करने के लिए अमेरिका ने भेजे वरिष्ठ दूत

खाड़ी संकट समाप्त करने के लिए अमेरिका ने भेजे वरिष्ठ दूत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 02, 2017 11:56 am IST,  Updated : Aug 02, 2017 11:56 am IST

अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने सेवानिवृत जनरल एवं पश्चिम एशिया के पूर्व दूत एंथनी जिनी को खाड़ी कूटनीतिक संकट समाप्त करने की दिशा में काम करने को कहा है।

America sent senior envoy to solve Gulf crisis- India TV Hindi
America sent senior envoy to solve Gulf crisis

वाशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने सेवानिवृत जनरल एवं पश्चिम एशिया के पूर्व दूत एंथनी जिनी को खाड़ी कूटनीतिक संकट समाप्त करने की दिशा में काम करने को कहा है। सऊदी अरब, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और मिस्र ने अमेरिका के मुख्य सहयोगी कतर पर आतंकवाद को बढ़ावा देने तथा उनके प्रतिद्वंदी ईरान के साथ संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए पांच जून को उसके साथ संबंध समाप्त कर लिए थे। हालांकि, कतर ने इन आरोपों को खारिज किया है। (भारत-पाक के बीच सिंधु जल संधि पर हुई वार्ता, जल्द होगी फिर से बैठक)

इस विवाद के सभी पक्षों में प्रत्यक्ष वार्ता नहीं हो रही है। लेकिन वाशिंगटन क्षेत्र में अपने सहयोगियों को संबंध सुधारने तथा आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर काम करने के लिए प्रोत्साहित करने का उत्सुक है।

टिलरसन ने पत्रकारों से कहा कि कतर अभी तक अमेरिका के लिए अपनी प्रतिबद्धता को पूरा कर रहा है लेकिन उन्होंने वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक टिम लेंडरिंग को मामले में और प्रगति लाने के लिए वहां भेजा है। उन्होंने कहा, मैंने सेवानिवृत जनरल एंथनी जिनी को भी टिम के साथ जाने को कहा है ताकि जमीनी स्तर पर निरंतर दबाव बनाया जा सकें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश