1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अल-कायदा के शीर्ष नेता को निशाना बना अमेरिका ने किए सीरिया पर हवाई हमले

अल-कायदा के शीर्ष नेता को निशाना बना अमेरिका ने किए सीरिया पर हवाई हमले

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 04, 2016 11:31 am IST,  Updated : Oct 04, 2016 11:31 am IST

वाशिंगटन: अमेरिका ने सीरिया में हवाई हमले किए और ऐसा माना जा रहा है कि इन हमलों में अल-कायदा का एक शीर्ष नेता मारा गया है। पेंटागन ने बताया कि अमेरिकी विमानों ने इदलिब के

air strikes in syria - India TV Hindi
air strikes in syria

वाशिंगटन: अमेरिका ने सीरिया में हवाई हमले किए और ऐसा माना जा रहा है कि इन हमलों में अल-कायदा का एक शीर्ष नेता मारा गया है। पेंटागन ने बताया कि अमेरिकी विमानों ने इदलिब के निकट सीरिया में कल अल-कायदा के शीर्ष नेताओं में से एक अबू अल-फराई अल-मसरी उर्फ अहमद सलामाह मबरूक को निशाना बनाया लेकिन पेंटागन ने अभी तक उसकी मौत की पुष्टि नहीं की है।

पेंटागन के प्रेस सचिव पीटर कुक ने बताया, अमेरिकी बलों ने सीरिया में इदलिब के निकट एक हवाई हमला करके मिस्र के नागरिक अबू अल-फराई अल-मसरी उर्फ अहमद सलामाह मबरूक को निशाना बनाया जो सीरिया में अल-कायदा के शीर्ष नेताओं में से एक था। उन्होंने बताया, हम अब भी हमले के परिणाम का आकलन कर रहे हैं।

कुक ने कहा, अगर उसकी मौत की पुष्टि हो जाती है तो अल-कायदा के शीर्ष नेताओं और आतंकवादियों के बीच समन्वय में बाधा उत्पन्न होगी और इसमें कमी आएगी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना अल-कायदा के अभियानों को बाधा पहुंचाने और इस आतंकी समूह से उत्पन्न खतरे का सामना करने के लिए उसके नेताओं को लगातार निशाना बनाती रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश