डेसमोइनेस: अमेरिका का आगामी राष्ट्रपति चुनने के लिए आयोवा में मतदान के साथ चुनावी जंग की शुरूआत हो गई है और शीर्ष दावेदार डोनाल्ड ट्रम्प और हिलेरी क्लिंटन इस शुरूआती परीक्षा में जीत की उम्मीद कर रहे हैं।
राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के लिए डेमोके्रटिक और रिपब्लिकन पार्टियों के दावेदारों की महीनों की चुनाव प्रचार मुहिम के बाद इस मध्यपश्चिमी राज्य में मतदाता कॉकस में अपनी पसंद व्यक्त करने के लिए चर्च के बेसमेंटों, स्कूलों की व्यायामशालाओं और पुस्कालयों में पंक्तिबद्ध खड़े हैं। दोनों दलों में यह भीतरी मुकाबला कड़ा है।
महीनों से जारी प्रचार मुहिम में ट्रम्प रिपब्लिकन पार्टी के शीर्ष दावेदार माने जा रहे हैं और उन्होंने शुरूआत में सबसे पसंदीदा दावेदार माने जा रहे जेब बुश समेत सभी दावेदारों को पीछे छोड़ दिया है। रिपब्लिकन पार्टी का दावेदार बनने के लिए कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं।
हालांकि विवादों से घिरे रहने वाले अरबपति ट्रम्प को सीनेटर टेड क्रूज से कड़ी टक्कर मिलने की संभावना है।