1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने कहा मालदीव में स्वतंत्र और निष्प्क्ष राष्ट्रपति चुनाव सुनिश्चित हो

अमेरिका ने कहा मालदीव में स्वतंत्र और निष्प्क्ष राष्ट्रपति चुनाव सुनिश्चित हो

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 07, 2018 10:14 am IST,  Updated : Sep 07, 2018 10:14 am IST

मालदीव में लोकतंत्र में लगातार हो रहे ह्रास पर अमेरिका ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कहा है कि हिंद महासागर के इस द्वीपीय देश में अगर आसन्न राष्ट्रपति चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं होते हैं तो मुख्य अधिकारियों के खिलाफ उचित कदम उठाये जाएंगे।

America, Maldives- India TV Hindi
America warns Maldives of possible sanctions if elections flawed

वाशिंगटन (अमेरिका): मालदीव में लोकतंत्र में लगातार हो रहे ह्रास पर अमेरिका ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कहा है कि हिंद महासागर के इस द्वीपीय देश में अगर आसन्न राष्ट्रपति चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं होते हैं तो मुख्य अधिकारियों के खिलाफ उचित कदम उठाये जाएंगे। मालदीव में इस महीने की 23 तारीख को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है।

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नार्ट ने कहा कि मालदीव में लोकतंत्र में लगातार हो रहे ह्रास से अमेरिका चिंतित है। खास कर तब, जब देश में 23 सितंबर को राष्ट्रपति चुनाव होना है। नॉर्ट ने कहा, मालदीव को दोबारा लोकतंत्र के रास्ते पर लाना है। 

लोकतंत्र, कानून के शासन और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के खिलाफ काम करने वाले लोगों के खिलाफ अमेरिका उचित कदम उठाएगा। अपने बीचों, ब्लू लैगून, लक्जरी रिसॉर्ट्स और बड़े पैमाने पर पत्थरों के लिए प्रसिद्ध मालदीव वर्षों के निरंकुश शासन के बाद 2008 में विभिन्न दलों वाला लोकतंत्र बना था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश