1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अडल्ट फिल्मों की स्टार ने ट्रम्प पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

अडल्ट फिल्मों की स्टार ने ट्रम्प पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 23, 2016 08:59 am IST,  Updated : Oct 23, 2016 08:59 am IST

एक अन्य महिला ने डोनाल्ड ट्रम्प पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे होटल में उनके कमरे में आने के लिए 10,000 डॉलर देने की पेशकश की गई थी।

american adult film star accuses donald trump of sexual...- India TV Hindi
american adult film star accuses donald trump of sexual assault

क्लीवलैंड: एक अन्य महिला ने डोनाल्ड ट्रम्प पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसे होटल में उनके कमरे में आने के लिए 10,000 डॉलर देने की पेशकश की गई थी। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में एक माह से भी कम समय बचा है और महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर पहले से ही कमजोर स्थिति में चल रहे रिपब्लिकन उम्मीदवार के प्रचार अभियान पर अडल्ट फिल्मों की स्टार जेसिका ड्रेक के इन आरोपों के बाद और अधिक असर पड़ने की आशंका है।

लॉस एंजिलिस में एक संवाददाता सम्मेलन में ड्रेक ने कहा कि वह करीब दस साल पहले कैलिफोर्निया के लेक ताहो में ट्रम्प से मिली थी। उसे होटल में ट्रम्प के कमरे में बुलाया गया जिसके बाद वह अपनी कुछ मित्रों के साथ वहां गई।

42 वर्षीय ड्रेक का आरोप है कि ट्रम्प ने उसे और उसकी दो अन्य मित्रों को (जो ट्रम्प के लिए अजनबी थीं) पकड़ लिया और उनकी अनुमति के बिना उनका चुंबन लिया। इसके बाद ड्रेक को कमरे में आने के लिए 10,000 डॉलर की पेशकश की गई।

उसका आरोप है कि बाद में एक अग्यात व्यक्ति ने ट्रम्प की ओर से उसे फोन कर फिर से कमरे में आने को कहा लेकिन इस बार उसे अकेले बुलाया गया। ड्रेक ने इंकार कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश