1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में 20 डॉलर के नोट पर लगेगी दासप्रथा विरोधी महिला की फोटो

अमेरिका में 20 डॉलर के नोट पर लगेगी दासप्रथा विरोधी महिला की फोटो

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 21, 2016 09:22 pm IST,  Updated : Apr 21, 2016 09:22 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिका के वित्त मंत्री जैकब ल्यू ने बुधवार को बताया कि बीस डॉलर के नोट पर अमेरिकी इतिहास की दासप्रथा विरोधी महिला हेरिएट टबमेन की तस्वीर लगाए जाने की योजना है। ल्यू ने बुधवार

American flag- India TV Hindi
American flag

वाशिंगटन: अमेरिका के वित्त मंत्री जैकब ल्यू ने बुधवार को बताया कि बीस डॉलर के नोट पर अमेरिकी इतिहास की दासप्रथा विरोधी महिला हेरिएट टबमेन की तस्वीर लगाए जाने की योजना है। ल्यू ने बुधवार को एक टेलीकांफ्रेंस में कहा, "मैं यह घोषणा करते हुए बहुत उत्साहित महसूस कर रहा हूं कि एक सदी से अधिक समय के बाद पहली बार हमारी मुद्रा पर एक महिला की तस्वीर अंकित होगी।" ल्यू ने बताया, नवीन डिजाइन युक्त बीस डॉलर के इस नोट पर व्हाइट हाउस के साथ ही राष्ट्रपति एंड्रयू जैक्सन की छवि भी रहेगी।

पिछले साल जून में वित्त विभाग ने अपनी एक आरंभिक योजना की जानकारी दी थी, जिसके तहत 10 डॉलर के नोट पर ऐलेक्जैंडर हैमिल्टन के स्थान पर किसी ऐतिहासिक महिला शख्सियत की तस्वीर लगाई जानी थी। लेकिन, इस योजना को पूरे देश में आलोचना का सामना करना पड़ा था। हैमिल्टन संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले वित्त मंत्री थे। वह महान अर्थशास्त्री और देश की आर्थिक प्रणाली के वास्तुकार माने जाते हैं। इसलिए लोगों ने इस योजना को खारिज कर दिया था।

ल्यू ने बुधवार को कहा कि 10 डॉलर के नोट के पहले हिस्से पर ऐलेक्जैंडर की तस्वीर कायम रहेगी, लेकिन 10 डॉलर के नोट की पृष्ठभूमि में महिलाओं के मताधिकार आंदोलनों के नायकों की कहानी होगी। इस नए नोट में ऐतिहासिक मार्च और महिलाओं को मतदान का अधिकार दिलाने वाले आंदोलनों में शामिल लुक्रेशीया मॉट, जोरनर ट्रथ, सुसान बी एंथोनी, एलिजाबेथ केडी स्टैंटन और ऐलिस पॉल सहित कई शख्सियतों की तस्वीरें शामिल हो सकती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश