1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ड्रैगन लेडी बनने के लिए इस महिला ने फूंक दिए लाखों रुपये, ऐसा हुआ हाल

ड्रैगन लेडी बनने के लिए इस महिला ने फूंक दिए लाखों रुपये, ऐसा हुआ हाल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 05, 2018 04:41 pm IST,  Updated : Apr 05, 2018 04:41 pm IST

आमतौर पर आपने लोगों को सुंदर दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी या कॉस्मेटिक सर्जरी कराते हुए देखा होगा। लेकिन अगर आपको पता चले कि एक महिला ने भयानक दिखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी कराई है तो आप इसपर भरोसा नहीं कर पाएंगे।

Eva Tiamat Medusa- India TV Hindi
Eva Tiamat Medusa

आमतौर पर आपने लोगों को सुंदर दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी या कॉस्मेटिक सर्जरी कराते हुए देखा होगा। लेकिन अगर आपको पता चले कि एक महिला ने भयानक दिखने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी कराई है तो आप इसपर भरोसा नहीं कर पाएंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं इवा तियामत मेडुसा की। लोग उन्हें 'ड्रैगन लेडी' के नाम से जानते हैं। मेडुसा को देखकर आपको लग रहा होगा कि इनकी कॉस्मेटिक सर्जरी ने रिएक्शन किया है तो आप गलत सोच रहे है। आपको बता दें कि मेडुसा ने ड्रैगन जैसी शक्ल पाने के लिए यह सर्जरी करवाई है। इस सर्जरी के लिए मेडुसा ने 39 लाख रुपए खर्च किए हैं। अपना ये नया रूप पाने के लिए मेडुसा को कई सर्जरीज करवानी पड़ी। (दुबई सुरक्षा अधिकारी ने पाकिस्तानियों को बताया खतरा, भारतीयों की तारीफ की )

Eva Tiamat Medusa
Eva Tiamat Medusa

इस नए लुक को पाने के लिए मेडुसा ने अपने कान कटवा दिए, नाक को चपटी करवाई, किर पर आठ सींगे बनवाई और जीभ को दो हिस्सों में कटवा दिया। मेडुसा ने अपने शरीर पर कई तरह के टैटू भी बनवाए हैं। मेडुसा  ने अपनी आंखों के सफेद हिस्से को भी हरा करवा दिया है। मेडुसा का जन्म अमेरिका के ब्रूनी टेक्सास में हुआ था।

अपने बचपन का जिक्र करते हुए मेडुसा ने बताया कि, बचपन में ही उनके मात-पिता ने उन्हें घर निकाल दिया था तभी से वह घर से बाहर सांपों के साथ रहने लगी। मेडुसा ने कहा कि उसने यह अवतार रेप्टाइल प्रजाती का शुक्रिया अदा करने के लिए धारण किया है। लोग बढ़चढ़कर इस ड्रैगन लेडी के साथ फोटो खिंचवाते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश