1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के राष्ट्रपति ने पत्नी के साथ रेस्तरां में मनाया जन्मदिन

अमेरिका के राष्ट्रपति ने पत्नी के साथ रेस्तरां में मनाया जन्मदिन

 Written By: PTI
 Published : Aug 05, 2015 11:02 pm IST,  Updated : Aug 05, 2015 11:05 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रथम महिला मिशेल ओबामा और अपने कुछ करीबी रिश्तेदारों के साथ यहां के एक चर्चित रेस्तरां में अपना 54वां जन्मदिन मनाया। ओबामा और प्रथम महिला मिशेल वाशिंगटन के मशहूर

अमेरिका के राष्ट्रपति...- India TV Hindi
अमेरिका के राष्ट्रपति ने पत्नी के साथ मनाया जन्मदिन

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रथम महिला मिशेल ओबामा और अपने कुछ करीबी रिश्तेदारों के साथ यहां के एक चर्चित रेस्तरां में अपना 54वां जन्मदिन मनाया।

ओबामा और प्रथम महिला मिशेल वाशिंगटन के मशहूर रेस्त्रां रोजेज लक्जरी के बाहर कतार में नहीं लगे। वाशिंगटन के इस लोकप्रिय रेस्तरां में आम तौर पर लंबी कतार रहती है।

घुटनों तक लंबी काली और सफेद पोशाक में सजीं मिशेल उस दौरान बराक ओबामा का साथ बखूबी निभाते हुए दिखीं। साथ मंे ओबामा की सौतेली बहन माया सोइतोरो-एनजी और उनके पति कॉनरैड, उनकी भतीजी लेसली रॉबिनसन और वरिष्ठ सलाहकार वैलेरी जैरेट मौजूद थे।

बहरहाल, इस बात का तत्काल पता नहीं चल पाया कि रात्रिभोजन के लिए क्या ऑर्डर किया गया था, लेकिन रोजेज लक्जरी को उसके लज़ीज़ पोर्क और लीची के सलाद के लिए जाना जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश