1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारत यात्रा पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति के पुत्र ट्रंप जूनियर

भारत यात्रा पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति के पुत्र ट्रंप जूनियर

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 21, 2018 11:22 am IST,  Updated : Feb 21, 2018 11:22 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पुत्र डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर अपने कारोबार के सिलसिले में भारत की यात्रा पर हैं। हालांकि ट्रंप जूनियर की यह यात्रा आधिकारिक नहीं निजी है।

trump junior - India TV Hindi
trump junior

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पुत्र डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर अपने कारोबार के सिलसिले में भारत की यात्रा पर हैं। हालांकि ट्रंप जूनियर की यह यात्रा आधिकारिक नहीं निजी है। वह एक आम अमेरिकी नागरिक की हैसियत से भारत के दौरे पर हैं। (काठमांडू में महसूस किए गए हल्की तीव्रता के भूकंप के झटके )

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जीं हां, निश्चित रूप से हमलोग इस बात से अवगत हैं कि मिस्टर ट्रम्प भारत में हैं। वह अमेरिकी सरकार के अधिकारी के तौर पर नहीं बल्कि एक आम अमेरिकी नागरिक की हैसियत से निजी यात्रा पर गये हैं।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति के पुत्र भारत में अपनी कारोबारी यात्रा पर हैं। वह ट्रम्प ऑर्गेनाइजेशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष हैं जो भारत के विभिन्न इलाकों में हाई प्रोफाइल रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ी है। ‘इकोनॉमिक टाइम्स ग्लोबल बिजनेस समिट’ में वह ‘‘रीशेपिंग इंडो-पैसिफिक टाइज : द न्यू एरा ऑफ कोऑपरेशन’’ पर बोलने वाले हैं। हीथर ने बताया कि ट्रंप जूनियर को सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा प्राप्त है और अमेरिकी दूतावास सीक्रेट सर्विस के साथ संपर्क में है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश