1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के राष्ट्रपति मिलना चाहते हैं किम जोंग उन से

अमेरिका के राष्ट्रपति मिलना चाहते हैं किम जोंग उन से

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 02, 2017 06:54 am IST,  Updated : May 02, 2017 06:56 am IST

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इच्छा जताई है कि वह उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन से मिलना चाहते हैं। उन्होंने यह भी विश्वास जताया है कि किम जोंग उनके साथ मुलाकात से इंकार नहीं करेंगे।

इस वीडियो में सबसे पहले एक कार्यक्रम में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का स्वागत किया जाता है और फिर एक वीडियो चलाया जाता है। इसमें उत्तर कोरिया की ओर से अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल से अमेरिका के शहर में परमाणु बम गिराना दिखाया जाता है। यह बम अमेरिकी शहर आग के गोले में तब्दील कर देता है। इसमें अमेरिकी झंडा भी जलता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो ख़त्म होने के बाद किम जोंग उन काफी खुश नज़र आये और उन्होंने कलाकारों को बधाई दी, साथ ही उन्होंने ने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन भी किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश