1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ISIS विरोधी नई पुस्तक लेकर आया अमेरिकी प्रकाशक

ISIS विरोधी नई पुस्तक लेकर आया अमेरिकी प्रकाशक

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 12, 2015 04:09 pm IST,  Updated : Nov 12, 2015 04:09 pm IST

शिकागो: जिहादी समूह ISIS अपने अभियान को लोकप्रिय बनाने के लिए प्रचार के नए नए हथकंडे अपनाता है वहीं दूसरी ओर उसका मुकाबला करने के लिए एक अमेरिकी प्रकाशक एक नये हथियार के तौर पर

ISIS विरोधी नई पुस्तक...- India TV Hindi
ISIS विरोधी नई पुस्तक लेकर आया अमेरिकी प्रकाशक

शिकागो: जिहादी समूह ISIS अपने अभियान को लोकप्रिय बनाने के लिए प्रचार के नए नए हथकंडे अपनाता है वहीं दूसरी ओर उसका मुकाबला करने के लिए एक अमेरिकी प्रकाशक एक नये हथियार के तौर पर ISIS विरोधी एक पुस्तक ले कर आया है। आतंकवाद-विरोधी पुस्तक का नाम ISIS: ए कल्चर ऑफ एविल है जिसमें समूह के क्रूर तरीकों और हिंसक परिणामों का ग्राफिक्स के जरिये चित्रण किया गया है। वास्तव में यह एक कलरिंग बुक है। रियली बिग कलरिंग बुक के सीईओ वायने बेल के हवाले से एबीसी टीवी ने बताया है, हमारे कंपनी की तरफ से प्रकाशित सुखद पुस्तकों में यह नहीं है। लेकिन कई लोग हमें कई सालों से कह रहे थे कि वे कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो सच्चा, निरपेक्ष और अडिग हो। और यह तथ्यात्मक और राजनीतिक रूप से उदासीन है।

कलरिंग बुक के आवरण पृष्ठ पर चेतावनी देते हुये कहा गया है कि यह बच्चों के लिए नहीं है लेकिन बेल को उम्मीद है कि शिक्षा देने के लिए माता-पिता अपने बच्चों को इससे अवगत कराएंगे। ISIS पर आधारित काले और उजले लाइन वाले रेखाचित्र में नरसहांर, लाठियों से प्रताडि़त किये जाते लोग, महिलाओं के चेहरे पर तेजाब फेंके जाने और ISIS के नियम को तोड़ने और आपके मारे जाने की आशंका को लेकर सुर्खियां बनायी गई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश