1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बीहड़ पहाड़ में 9 दिनों से गुम 62 वर्षीय महिला मिली जिंदा

बीहड़ पहाड़ में 9 दिनों से गुम 62 वर्षीय महिला मिली जिंदा

 Written By: IANS
 Published : Aug 30, 2015 04:55 pm IST,  Updated : Aug 30, 2015 11:05 pm IST

वॉशिंगटन: केलिफोर्निया में नौ दिनों से लापता एक अमेरिकी यात्री को जीवित ढूंढ़ लिया गया है। सीएनएन की रपट के अनुसार, ऑरेंजवेले की 62 वर्षीय निवासी मियुकी हारवुड सिएरा नेवादा की बीहड़ पहाड़ी में गुम

अमेरिकी यात्री 9 दिनों...- India TV Hindi
अमेरिकी यात्री 9 दिनों बाद जीवित मिली

वॉशिंगटन: केलिफोर्निया में नौ दिनों से लापता एक अमेरिकी यात्री को जीवित ढूंढ़ लिया गया है। सीएनएन की रपट के अनुसार, ऑरेंजवेले की 62 वर्षीय निवासी मियुकी हारवुड सिएरा नेवादा की बीहड़ पहाड़ी में गुम हो गई थीं।

फ्रैसनो काउंटी की शेरिफ मार्गरेट मिम्स ने कहा कि हारवुड की हड्डियां टूट गई हैं और उन्होंने नौ दिनों से कुछ नहीं खाया है। उन्होंने कहा, "वह होश में हैं, बातें कर रही हैं और बहुत खुश हैं कि उन्हें ढूंढ़ लिया गया।" मिम्स ने हारवुड से अस्पताल में मुलाकात करने के बाद ये बातें बताई है।

प्रारंभिक खोज में हेलीकॉप्टर और ड्रोन से अमेरिकी यात्री को ढूंढ़ा नहीं जा सकता था, लेकिन अंत में उन्हें शनिवार को फ्रेसनो काउंटी में कोट्राइट जलाशय के पास पाया गया।

हारवुड, इंटेल कंपनी में एक प्रणाली विशेषज्ञ हैं और वह होर्सहेड झील के पास सिएरा क्लब के साथ शिविर में थीं। उन्होंने एक दिन की यात्रा के लिए 21 अगस्त को सुबह आधार शिविर से प्रस्थान किया।

जब वह वापस नहीं लौटीं तो उनके साथियों ने उनके लापता होने की सूचना दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश